×

पीएम मोदी ने बदले तीन द्वीपों का नाम, रॉस द्वीप अब हुआ नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। वहां साल 2004 की सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पीएम मोदी अंडमान-निकोबार की सेल्यूलर जेल के अंदर भी गए। वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Dec 2018 1:56 PM GMT
पीएम मोदी ने बदले तीन द्वीपों का नाम, रॉस द्वीप अब हुआ नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप
X

पोर्ट ब्लेयर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। वहां साल 2004 की सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पीएम मोदी अंडमान-निकोबार की सेल्यूलर जेल के अंदर भी गए। वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हैवलॉक द्वीप, नील द्वीप और रॉस द्वीप के नाम बदलने की घोषणा की। इसके अलावा अंडमान-निकोबार को डीम्ड यूनिवर्सिटी का तोहफा दिया।

नेताजी द्वारा तिरंगा फहराए जाने को हुए 75 साल

पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराए जाने के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी ने यहां तिरंगा फहराकर इस द्वीप को ब्रिटिश शासन से आजाद घोषित किया था।

यह भी पढ़ें.....पाकिस्तान भारतीय सीमा पर तैनात करेगा 600 युद्धक टैंक, T-90 भी शामिल

आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस के योगदान को किया याद

पीएम मोदी ने आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद किया। साथ ही रॉस द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप रखने और हैवलॉक द्वीप का नाम स्वराज द्वीप रखने की घोषणा की।

पोर्ट ब्लेयर को बताया भारत के लिए महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने कहा, '30 दिसंबर को यहां झंडा फहराने की ऐतिहासिक घटना के आज 75 साल पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि उसी की याद में यहां पर 150 फीट ऊंचा ध्वज फहराकर हमने अपने इस दिन को देशवासियों की चिरस्मृति में अंकित करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें.....आखिर क्यों मंजू ने पोस्टमार्टम हाउस को बनाया अपनी रोजीरोटी का जरिया

पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 'पोर्ट ब्लेयर उतना ही मेनलैंड है, जितना कि दिल्ली, मुंबई और चेन्नई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यही वजह है कि हमारी सरकार उन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान देती है, जो किसी वजह से पीछे रह गए। यहां बिजली और पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।'

यह भी पढ़ें.....छत्तीसगढ़: बघेल ने PM को पत्र लिखकर की संविधान में संशोधन की मांग

पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में कई योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले 20 साल के लिए पानी की समस्या न हो इसके लिए धानीकारी बांध की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story