×

34 देश, 259 करोड़... पीएम मोदी की खर्च रिपोर्ट; मनमोहन सिंह से अधिक और महंगा भी

PM Modi Foreign Visits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन सालों में 34 देशों की यात्रा की है। देखिए कहां कितना खर्च हुआ।

Snigdha Singh
Published on: 21 March 2025 11:39 AM IST (Updated on: 21 March 2025 9:54 PM IST)
34 देश, 259 करोड़... पीएम मोदी की खर्च रिपोर्ट; मनमोहन सिंह से अधिक और महंगा भी
X

PM Modi Foreign Visits: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं में खर्च का ब्योरा मांगा था। उन्होंने कहा था कि भारतीय दूतावास ने प्रधानमंत्री की यात्राओं और व्यवस्थाओं में कितना खर्च किया, ये जनता को बताया जाना चाहिए। इस पर सरकार की ओर से राज्यसभा में तीन साल की यात्राओं पर खर्च की रिपोर्ट पेश की गई है। बता दें पीएम ने तीन सालों में 34 देशों की यात्रा की है, इसमें कुल 259 करोड़ का खर्च आया है। पीएम की यात्रा के दौरान पांच चीजों पर खर्च किए गए थे। इनमें रहना, वेन्यू चार्ज, सिक्योरिटी, ट्रांसपोर्टेशन आदि शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री पवित्र मार्गरीटा की ओर से रिपोर्ट दी गई। उन्होंने रिपोर्ट में बताया पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में 8 देश, 2023 में 10 और 2024 में 16 देशों की यात्रा की है। नरेंद्र मोदी ने तीन साल में कुल 34 देशों की यात्रा की है। उन्होंने एक एक यात्रा में कितना खर्च हुआ इसका डाटा भी उपलब्ध कराया है।

पीएम की 2022 की य़ात्राएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में आठ देशों की यात्रा की है। मई में जर्मनी गए जहां खर्च- 9,44,41,562.00 हुआ, मई में डेनमार्क गए वहां का खर्च- 5,47,46,921.00 था, मई में फ्रांस, जहां खर्च 1,95,03,918.00 हुआ, मई में नेपाल गए यहां 80,01,483.00 खर्च हुए। मई में जापान यहां का खर्च 8,68,99,372.00 हुआ। जून में संयुक्त अरब अमीरात का खर्च 1,64,92,605.00 रुपए आया। जून में जर्मनी गए, वहां 14,47,24,416.00, सितंबर में जापान वहां 7,08,03,411.00, सितंबर में उज्बेकिस्तान की यात्रा में 1,57,26,709.00 और नवंबर में इंडोनेशिया की यात्रा में 4,69,52,964.00 रुपए खर्च हुए।


2023 में दस देशों की यात्रा का खर्च

प्रधानमंत्री ने 2023 में दस देशों की यात्रा की। वह नवंबर मई में पपुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान, जून में अमेरिका, मिस्र, जुलाई में फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, अगस्त में दक्षिण अफ्रीका, ग्रीस, सितंबर में इंडोनेशिया, नवंब-दिसंबर में संयुक्त अरब अमीरात गए थे। जहां क्रमशः पपुआ न्यू गिनी- 8,58,04,677.00, ऑस्ट्रेलिया- 6,06,92,057.00, जापान- 17,19,33,356.00, अमेरिका- 22,89,68,509.00, मिस्र- 2,69,04,059.00, फ्रांस- 13,74,81,530.00, यूएई- 1,45,06,965.00, दक्षिण अफ्रीका - 6,11,37,355.00, ग्रीस - 6,97,75,753.00, इंडोनेशिया - 3,62,21,843.00 और यूएई- 4,28,88,197.00 खर्च हुआ।

2024 में 110 करोड़ से अधिक यात्रा में खर्च

पीएम मोदी ने 2024 में 16 देशों की यात्रा की। इन यात्राओं में करीब 110 करोड़ से अधिक खर्च हुआ। फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मार्च में भूटान, जून में इटली, जुलाई में ऑस्ट्रिया, रूस, अगस्त में पोलैंड, यूक्रेन, सितंबर में ब्रूनेई, अमेरिका, सिंगापुर, अक्तूबर में लाओ पीडीआर, रूस, नवंबर में नाइजीरिया, ब्राजील, गुयाना, दिसंबर में कुवैत की यात्रा की थी।



देखें एक-एक यात्रा में कितना हुआ खर्च

यूएई- 5,31,95,485.00

कतर - 3,14,30,607.00

भूटान- 4,50,27,271.00

इटली- 14,36,55,289.00

ऑस्ट्रिया- 4,35,35,765.00

रूस - 5,34,71,726.00

पोलैंड- 10,10,18,686.00

यूक्रेन- 2,52,01,169.00

ब्रूनेई- 5,02,47,410.00

अमेरिका- 15,33,76,348.00

सिंगापुर- 7,75,21,329.00

लाओ- 3,00,73,096.00

रूस- 10,74,99,171.00

नाइजीरिया - 4,46,09,640.00

ब्राजील - 5,51,86,592.00

गुयाना - 5,45,91,495.00

कुवैत - 2,54,59,263.00

मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी में किसका अधिक खर्च

सदन में नरेंद्र मोदी के साथ पिछली सरकार यानी मनोमहन सिंह के विदेशी यात्राओं की खर्च रोपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। मनमोहन सिंह ने साल 2011 में अमेरिका यात्रा की थी। मनमोहन सिंह की यात्रा में 10 करोड़ 74 लाख 27 हजार 363 रुपये खर्च हुए थे जबकि 2025 में नरेंद्र मोदी की यात्रा में 15 करोड़ 33 लाख 76 हजार 348 रुपए खर्च हुए। वहीं, 2013 में रूस की यात्रा पर 9 करोड़ 95 लाख 76 हजार 890 रुपये का खर्च आया था। पीएम मोदी की यात्रा में 10 करोड़ 74 लाख 99 हजार 171 खर्च हुए। मनमोहन सिंह की 2011 में फ्रांस की यात्रा में 8 करोड़ 33 लाख 49 हजार 463 रुपये खर्च हुए थे। 2013 में जर्मनी यात्रा पर 6 करोड़ 2 लाख 23 हजार 484 रुपये खर्च हुए थे जबकि 2022 में मोदी दो बार जर्मनी गए। मई में 9 करोड़ 44 लाख 41 हजार 562 और जून में 14 करोड़ 47 लाख 24 हजार 416 रुपए खर्च आया।



प्रधानमंत्री की सबसे अधिक और महंगी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल में सबसे अधिक चार बार यूएई का दौरा किया। उसके बाद तीन बार जापान, दो बार जर्मनी, दो बार अमेरिका, दो बार रूस और दो बार ही फ्रांस की यात्रा किया। सबसे अधिक खर्च 2023 में अमेरिका की यात्रा में हुआ। पहली बार इस यात्रा में 22 करोड़ 89 लाख 68 हजार 509 और दूसरी बार 15 करोड़ 33 लाख 76 हजार 348 रुपए खर्च हुए।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story