×

Mann ki Baat 2023: 'मन की बात' में 26/11 पर बोले पीएम, विदेश में जाकर शादी करने वालों से मोदी का सवाल; पढ़ें एपिसोड की प्रमुख बातें

Mann ki Baat 2023: पीएम की मन की बात के 107वें एपिसोड कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। पीएम मोदी ने 26/11 के हमले और शादी सीजन आदि पर चर्चा की।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 Nov 2023 11:03 AM IST (Updated on: 26 Nov 2023 1:06 PM IST)
PM Modi Mann Ki Baat
X

PM Modi Mann Ki Baat (Photo: Social Media)

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार 26 नवंबर को मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित की। प्रधानमंत्री के इस रेडियो कार्यक्रम के 107वें एपिसोड का आकाशवाणी पर सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने 26/11 के आतंकी हमले और संविधान दिवस पर बात की। इसके साथ त्योहारों पर वोकल फॉर लोकल बढ़ते डिजिटल पेमेंट्स पर बात की। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस, आइडिया और इनोवेशन आज भारतीय युवाओं की पहचान है।

कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के अलावा दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी वेबसाइट और न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप पर सुबह 11 बजे किया गया। इसके अतिरिक्त डीडी न्यूज, पीएमओ (प्रधानमंत्री दफ्तर) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया गया। पहले कार्यक्रम का हिंदी भाषा में प्रसारण हो रहा, इसके बाद आकाशवाणी अन्य रीजनल भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया गया।


रविवार को मुंबई हमले की बरसी है। आज ठीक 15 साल पहले हुए इस भीषण आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे। इसके अलावा आज संविधान दिवस भी है। पीएम मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम में इन दोनों विषयों पर चर्चा किया। बता दें कि मन की बात कार्यक्रम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। इस कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है।

Live Updates

  • 26 Nov 2023 1:06 PM IST

    Mann Ki Baat Live: ये रही प्रमुख बातें

    - जल सुरक्षा पर जताई चिंता

    - युवाओं के 'प्रोजेक्ट सूरत' पर की चर्चा

    - स्वच्छता अभियान की सफलता पर रखा पक्ष

    - छऊ पर्व के अनुभव को बताया

    - ऑनलाइन पेमेंट की बढ़ोतरी पर जताई खुशी

    - संविधान से जुड़ी बातों का किया जिक्र

  • 26 Nov 2023 12:42 PM IST

    Mann Ki Baat Live: कोयंबटूर के रहने वाले लोगानाथन के विषय में की चर्चा

    Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले लोगानाथन विषय पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में गरीब बच्चों के फटे कपड़ों को देखकर वे अक्सर परेशान हो जाते थे। इसके बाद उन्होंने ऐसे बच्चों की मदद का प्रण लिया और अपनी कमाई का एक हिस्सा इन्हें दान देना शुरू कर दिया। इससे बच्चों की शिक्षा हो पाए।

  • Mann Ki Baat Live: विदेशों में जाकर शादी क्यो?
    26 Nov 2023 12:22 PM IST

    Mann Ki Baat Live: विदेशों में जाकर शादी क्यो?

    मन की बात में पीएम मोदी ने विदेश में जाकर शादी करने वालों से सवाल किया। कहा, इन दिनों कुछ परिवारों ने विदेशों में जाकर शादी करने शुरू किया है। इससे एक नया वातावरण बनता जा रहा है। क्या ये जरूरी है? अगर हम शादी ब्याह भारत की मिट्टी में अपने लोगों के बीच मनाएं, तो देश का पैसा देश में रहेगा।

  • 26 Nov 2023 11:57 AM IST

    Mann ki Baat Live: वोकल फॉर लोकल पर बोले पीएम

    पीएम मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' पर भी जोर देते हुए कहा कि बीते कुछ दिनों के भीतर ही दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया। त्योहारों में वोकल फॉर लोकल की धूम रही।

  • Mann ki Baat Live: जब हंसा मेहता ने महिलाओं के अधिकारों की बात की
    26 Nov 2023 11:48 AM IST

    Mann ki Baat Live: जब हंसा मेहता ने महिलाओं के अधिकारों की बात की

    मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि संविधान सभा के कुछ सदस्य मनोनीत किए गए थे, जिसमें से 15 महिलाएं थीं। ऐसी ही एक महिला हंसा मेहता जी ने महिलाओं के अधिकारों की बात की थी। राष्ट्र निर्माण की कमान जब जनता-जनार्दन संभाल लेती है, तो दुनिया की कोई भी ताकत उस देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक पाती है। 

  • Mann Ki Baat Live: जेपी नड्डा, सीएम धामी समेत सभी दिग्गजों ने सुनी पीएम की मन की बात
    26 Nov 2023 11:21 AM IST

    Mann Ki Baat Live: जेपी नड्डा, सीएम धामी समेत सभी दिग्गजों ने सुनी पीएम की 'मन की बात'

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। तेलंगाना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनी। वहीं पटना में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के साथ 'मन की बात' को सुना।

  • 26 Nov 2023 11:17 AM IST

    Mann Ki Baat Live: पीएम ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं

    मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस की शुभकानायें दी। कहा, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। देश के सभी देशवासियों को मैं संविधान दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे।

  • 26 Nov 2023 11:07 AM IST

    Mann Ki Baat Live: शहीदों को किया नमन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात शुरू करते हुए कहा कि 26/11 हमले में वीरगति को प्राप्त हुए वीर जवानों को नमन। आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उभरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story