×

मदद के लिए व्हीलचेयर पर आए, उनका योगदान है बड़ा, डॉ. मनमोहन सिंह की विदाई पर बोले मोदी

PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करने के लिए मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर राज्यसभा में मतदान करने आए थे। ‘मैं आज मनमोहन सिंह को याद करना चाहता हूं।

Viren Singh
Published on: 8 Feb 2024 7:27 AM GMT (Updated on: 8 Feb 2024 7:35 AM GMT)
PM Modi in Rajya Sabha
X

PM Modi in Rajya Sabha (सोशल मीडिया) 

PM Modi in Rajya Sabha: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह सहित कई राज्यसभा सदस्यों का गुरुवार को सदन में आखिरी दिन है। यानी ये सदस्य राज्यसभा के रिटायर हो रहे हैं। डॉ. मनमोहन सिंह के राज्यसभा में एक सदस्य के रूप में आखिरी दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की उच्च सदन में पहुंचे और डॉ. सिंह द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व पीएम सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉ. मोहन सिंह ने एक पीएम के रूप में और इससे अगल उन्हें देश के लिए बड़ा योगदान दिया है।

डॉ. सिंह का योगदान महेशा देश रखेगा याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करने के लिए मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर राज्यसभा में मतदान करने आए थे। ‘मैं आज मनमोहन सिंह को याद करना चाहता हूं। उनका योगदान बहुत बड़ा है, जिस तरह से उन्होंने इतने लंबे समय तक इस सदन और देश का मार्गदर्शन किया है, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

सेवानिवृत्त सांसदों के अनुभव से देश को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि सेवानिवृत्त सांसदों के अनुभव से देश को फायदा होगा, नई पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। पीएम मोदी राज्यसभा के रिटायर हो रहे सदस्यों की विदाई का संबोधन दे रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें याद है कि पुराने संसद भवन में, सरकार के खिलाफ विश्वास मत के दौरान, "यह ज्ञात था कि सत्ता पक्ष जीतेगा, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह अपनी व्हीलचेयर पर आए और अपना वोट डाला। यह एक सदस्य के सतर्क और उसके कर्तव्य का उदाहरण है।

सभापति जगदीप धनखड़ के आवास पर होगा विदाई समारोह

राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों को गुरुवार को सभापति जगदीप धनखड़ के आवास पर विदाई दी जाएगी। राज्यसभा के सदस्यों ने सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में एक ग्रुप फोटो में हिस्सा लिया। इसके बाद गुरुवार शाम 6.30 बजे सभापति जगदीप धनखड़ के सरकारी आवास 6 मौलाना आज़ाद रोड पर राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों के विदाई समारोह में भाग लेंगे।

56 सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल

बतां दें कि राज्यसभा के 56 सदस्यों का कार्यकाल 2 और 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का भी शामिल है। डॉ. सिंह साल 2004 से लेकर 2013 तक यूपीए के सहयोग से भारत के प्रधानमंत्री रहे। वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं, उनका यह कार्यकाल अप्रैल, 2024 में खत्म हो रहा है। यह मोदी सरकार का आखिरी बजट सत्र के रूप में आखिरी संसद सत्र है। देश में अप्रैल- मई 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए बीच में कई संसद सत्र आयोजित नहीं होगा। इसको देखते हुए सरकार ने इसी बजट सत्र में राज्यसभा से विदाई ले रहे सदस्यों को याद किया। पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story