PM Modi: देश के सबसे गहरे बंदरगाह की रखी जाएगी आधारशिला, मछली उद्योग को भी बड़ी सौगात, महाराष्ट्र में कल PM मोदी

PM Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गुरुवार को पीएम मोदी के महाराष्ट्र के पालघर और मुंबई के दौरे के बाद में जानकारी दी।

Viren Singh
Published on: 29 Aug 2024 1:10 PM GMT (Updated on: 29 Aug 2024 2:12 PM GMT)
PM Modi Maharashtra Visit
X

PM Modi Maharashtra Visit (सोशल मीडिया) 

PM Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 30 अगस्त को एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे हैं। इस दौरान पीएम मोदी पालघर और मुंबई का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2024 को संबोधित करेंगे। उसके बाद यहां से सीधे वह पालघर के लिए रवाना होंगे, जहां से महाराष्ट्र के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।

GFF कार्यक्रम को करेंगे पीएम संबोधित

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गुरुवार को पीएम मोदी के महाराष्ट्र के पालघर और मुंबई के दौरे के बाद में जानकारी दी। PMO के मुताबिक, सबसे पहले पीएम मोदी ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2024 के कार्यक्रम में सुबह 11 बजे शामिल में होंगे। वह यहां GFF 2024 के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। GEF का आयोजन पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। भारत और विभिन्न देशों के नीति निर्माताओं, नियामकों, वरिष्ठ बैंकरों, उद्योग के दिग्गजों और शिक्षाविदों शामिल हो रहे हैं। यह फिनटेक परिदृश्य में नवीनतम नवाचारों को भी प्रदर्शित करेगा।

वधावन बंदरगाह की मोदी रखेंगे आधारशिला

इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे प्रधानमंत्री पालघर के लिए रवाना होंगे, यहां के सिडको मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लागत करीब 76,000 करोड़ रुपये है। इस परियोजना का उद्देश्य एक विश्व स्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है, जो बड़े कंटेनर जहाजों की जरूरतें पूरी करके, गहरे ड्राफ्ट की पेशकश करके और अल्ट्रा-बड़े मालवाहक जहाजों को समायोजित करके देश के व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। पालघर जिले के दहानू शहर के पास स्थित वधावन बंदरगाह भारत के सबसे बड़े गहरे पानी के बंदरगाहों में से एक होगा।

मत्स्य पालन परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

इसके अलावा पीएम मोदी लगभग 1,560 करोड़ रुपये की लागत वाली 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, जिसका उद्देश्य पूरे देश में इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और उत्पादकता को बढ़ावा देना है। इन पहलों से मत्स्य पालन क्षेत्र में पाँच लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के तहत, 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीनीकृत और मोटर चालित मछली पकड़ने वाले जहाजों पर चरणबद्ध तरीके से 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी मछली पकड़ने के बंदरगाहों, मछली लैंडिंग केंद्रों और मछली बाजारों के निर्माण के विकास, उन्नयन और आधुनिकीकरण सहित महत्वपूर्ण मत्स्य पालन बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इससे मछली और समुद्री भोजन के कटाई के बाद प्रबंधन के लिए आवश्यक सुविधाएँ और स्वास्थ्यकर स्थितियां उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story