×

मालदीव की संसद से PM का आतंक पर प्रहार, कहा- मानवता के लिए खतरा है आतंकवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव पहुंच गए हैं। केरल के कोच्चि से रवाना होने के बाद वह माले एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान इज्जुद्दीन मिलने के बाद पीएम मोदी ने मालदीव का आभार जताया।

Aditya Mishra
Published on: 8 Jun 2019 12:26 PM GMT
मालदीव की संसद से PM का आतंक पर प्रहार, कहा- मानवता के लिए खतरा है आतंकवाद
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव पहुंच गए हैं। केरल के कोच्चि से रवाना होने के बाद वह माले एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान इज्जुद्दीन मिलने के बाद पीएम मोदी ने मालदीव का आभार जताया।

LIVE UPDATE...

पीएम मोदी मालदीव के संसद को संबोधित करते हुए कहा कि मालदीव यानी हज़ार से अधिक द्वीपों की माला मालदीव हिन्द महासागर का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का एक नायब नगीना है।

इसकी असीम सुन्दरता और प्राकृतिक सम्पदा हजारों साल से आकर्षण का केंद्र रही है। आज मालदीव की इस मजलिस में आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। मजलिस ने मुझे निमंत्रण देने का निर्णय, सम्माननीय नशीद जी के स्पीकर बनने के बाद अपनी पहली ही बैठक में लिया। आपके इस जेस्चर ने हर भारतीय के दिल को छू लिया है और उनका सम्मान और गौरव बढ़ाया है।

दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं: पीएम

उन्होंने कहा कि यह पूरे देश का सम्मान है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सुशासन के प्रति हमारी जिम्मेदारी अहम है । भारत हर हाल में मालदीव के साथ खड़ा है। दोनों देशों के लोग स्थिरता चाहते हैं। हमारी साझेदारी की भावी दिशा पर पूर्ण सहमति है।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां अलग-अलग विचारधारा और दलों के सदस्य देश में लोकतंत्र, विकास और शांति के लिए सामूहिक संकल्प को सिद्धि में बदलते हैं। ठीक उसी तरह, जैसे कुछ महीने पहले मालदीव के लोगों ने एकजुट हो कर दुनिया के सामने लोकतंत्र की एक मिसाल कायम की। आज आपके बीच मैं ज़ोर देकर कहना चाहता हूँ कि मालदीव में लोकतंत्र की मजबूती के लिए भारत और हर भारतीय आपके साथ था, है और रहेगा।

यह सदन ईंट पत्थर से बनी सिर्फ एक इमारत नहीं है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यह सदन ईंट पत्थर से बनी सिर्फ एक इमारत नहीं है। यह लोकतंत्र की वो ऊर्जा भूमि है जहां देश की धड़कने आपके विचारों और आवाज़ में गूंजती है। भारत और मालदीव के संबंध इतिहास से भी पुराने हैं। सागर की लहरें हम दोनों देशों के तटों को पखार रही हैं। ये लहरें हमारे लोगों के बीच मित्रता का संदेश-वाहक रही हैं। हमारी संस्कृति इन तरंगों की शक्ति लेकर फली फूली हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि सुशासन के प्रति हमारी जिम्मेदारी अहम है। भारत हर हाल में मालदीव के साथ खड़ा है। दोनों देशों के लोग स्थिरता चाहते हैं। हमारी साझेदारी की भावी दिशा पर पूर्ण सहमति है। मालदीव में विकास के रास्ते खुले हैं। यहां विकास के कई प्रोजेक्ट्स जारी हैं। दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।



पीएम मोदी ने आज केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से मालदीव के लिए उड़ान भरी थी। मालदीव में पीएम मोदी को यहां के सर्वोच्च सम्मान 'निशान इज्जुद्दीन' से भी सम्मानित किया जाएगा। दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी का ये पहला विदेशी दौरा है।

पीएम मोदी माले के रिपब्लिक स्क्वायर पहुंचे जहां राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने उनकी आगवानी की। यहां पर उनके सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ।

मालदीव के बाद पीएम मोदी रविवार को श्रीलंका का भी दौरा करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका मालदीव और श्रीलंका का दौरा ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति की अहमियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह विदेश यात्रा दोनों समुद्री देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद पर बधाई दी, शांति और खुशहाली की कामना की

निशान इज्जुद्दीन से होंगे सम्मानित

मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद ने ट्विटर पर कहा कि ‘द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टींगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है जिसे विदेशी हस्तियों को दिया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया कि मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टींगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित करने का निर्णय किया है। शाहिद ने ट्वीट में ‘नमस्कार और स्वागतम’ शब्द का भी इस्तेमाल किया।



दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की पहली विदेश यात्रा

दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है। रविवार को श्रीलंका का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, श्रीलंका का दौरा वहां हुए भयानक आतंकवादी हमलों के मद्देनजर भारत की उसके साथ मजबूती को जाहिर करने के लिए है। गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना मोदी सरकार के शपथ ग्रहण में भी आए थे।

ये भी पढ़ें...इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की: पाक विदेश मंत्रालय

मालदीव की यात्रा आपसी रिश्तों को और गहरा करेगी

वहीं, मालदीव को बहुमूल्य साझेदार बताते हुए पीएम ने कहा कि इस देश के साथ हमारी संस्कृति और इतिहास का गहरा जुड़ाव रहा है। पिछले कुछ साल में मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी यह यात्रा आपसी रिश्तों को और गहरा करेगी। मोदी पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भी शरीक हुए थे।



कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम करेंगे लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह के साथ मिलकर कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम को लॉन्च करेंगे। इस रडार से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना को निगरानी करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें...PM नरेंद्र मोदी ने कहा, पुलिस मूर्ति को तोड़ने के सबूतों को मिटाने का प्रयास कर रही है

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story