×

कोरोना का तांडव: यहां लगी धारा 144, 30 सितंबर तक लोगों के जमा होने पर रोक

भारत में कोरोना के मामले 51 लाख को पार कर चुके हैं। इस जानलेवा वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मुंबई पुलिस ने शहर नए और कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Newstrack
Published on: 17 Sep 2020 4:36 PM GMT
कोरोना का तांडव: यहां लगी धारा 144, 30 सितंबर तक लोगों के जमा होने पर रोक
X
लोगों की आवाजाही और इकट्ठा होने पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने मुंबई में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दिया है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं और यह प्रतिबंध 30 सितंबर तक जारी रहेंगे।

मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना के मामले 51 लाख को पार कर चुके हैं। इस जानलेवा वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मुंबई पुलिस ने शहर नए और कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।

लोगों की आवाजाही और इकट्ठा होने पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने मुंबई में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दिया है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं और यह प्रतिबंध 30 सितंबर तक जारी रहेंगे। इस दौरान पुलिस ने सिर्फ अतिआवश्यक काम और इमरजेंसी में ही बाहर निकलने की छूट दी है।

मुंबई में अप्रैल और मई में कोरोना ने कहर बरपा हुआ था, लेकिन जून-जुलाई में मुंबई को इस जानलेवा महामारी से थोड़ी राहत मिली थी। अब एक बार फिर से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में रिकॉर्ड 23 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं।

यह भी पढ़ें...मोदी सरकार के मंत्री ने दिया इस्‍तीफा, किसान बिल से नाराज है अकाली दल

कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र

बता दें कि महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश है। अकेले महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 11,21,221 केस सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से 7,92,832 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Coronavirus

अगर एक्टिव केस बात करें तो अभी यह संख्या 2,97,506 है, तो वहीं अब तक 30,883 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में विशेष रूप से मुंबई के डेथ रेट को लेकर भी चिंता जाहिर की गई है। मुंबई में डेथ रेट राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा रही है।

यह भी पढ़ें...कांपा बाहुबली अतीक: पुलिस प्रशासन ने मचाया जलजला, अब दिया ये बड़ा झटका

कोरोना के मामले में भारत दुनिया में एपिक सेंटर बन गया है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 51 लाख को पार कर चुकी है। इस समय पूरे देश में एक्टिव केस की संख्या करीब दस लाख है, लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत में मामलों की बढ़ती संख्या से अलग रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें...भारत में दौड़ेगी 500 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन, ये है Maglev की खासियत

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51,18,253 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 97,894 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में आए सबसे ज्यादा मरीज हैं। इस दौरान देश में 1132 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 82,719 मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल 40,25,079 मरीज अब तक ठीक हो गए हैं। अब तक इस महामारी से 83,198 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी रेट 78.64 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story