×

दार्जिलिंग हिंसा में पुलिस अधिकारी की मौत, गुरुंग सिक्किम भागे

aman
By aman
Published on: 13 Oct 2017 12:41 PM GMT
दार्जिलिंग हिंसा में पुलिस अधिकारी की मौत, गुरुंग सिक्किम भागे
X
दार्जिलिंग हिंसा में पुलिस अधिकारी की मौत, 3 अन्य पुलिसकर्मी घायल

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के उत्तरी पहाड़ियों में अचानक भड़की हिंसा में शुक्रवार (13 अक्टूबर) को यहां सुरक्षा बलों और जीजेएम के बिमल गुरुंग धड़े के बीच हुई गोलीबारी में एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य घायल हो गए। एसआई अमित मलिक को गुरुंग के घर के पास उस वक्त गोली मार दी गई, जब सुरक्षा बल गुरुंग के मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), अनुज शर्मा ने कहा, 'जीजेएम के हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने गोलीबारी शुरू कर दी। मलिक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिकर्मी घायल हो गए।'

असलहे बरामद

क्षेत्र में गुरंग के द्वारा अभियान चलाए जाने की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बल पटलेबास की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा, 'संघर्ष घंटों तक चला। बाद में पुलिस ने छह एके 47 राइफल, एक पिस्तौल और 500 चक्र कारतूस और विस्फोटक बरामद किए।'

गुरुंग सहयोगी के साथ सिक्किम भागे

दिन चढ़ने के साथ जीजेएम के कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस वाहन को आग लगा दी। शर्मा ने कहा, कि 'संघर्ष के दौरान गुरुंग और उनके करीबी सहयोगी पड़ोसी राज्य सिक्किम में भाग गए।'

आईएएनएस

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story