×

चलते-चलते धंस गया आदमी! क्या यही है विकास,देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार यह सड़क का वो हिस्सा नीचे धंसा, वो नाले के ऊपर बना हुआ था। नाले के करीब खड़े हुए एक शख्स और नाले के ऊपर से गुजर रहा आदमी एक सेंकड के अंदर वो नीचे धंस गए। इस घटना में दो लोगों को चोटें आई हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 26 Oct 2019 7:05 AM GMT
चलते-चलते धंस गया आदमी! क्या यही है विकास,देखें वीडियो
X

जयपुर: चलते-चलते जब अचानक सड़क धंस जाये तो क्या होगा, कुछ ऐसा ही राजस्थान के सिरोही में हुआ, यहां एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कल यानी शुक्रवार का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चलते रास्ते पर सड़क धंस गई है।

जानकारी के अनुसार यह सड़क का वो हिस्सा नीचे धंसा, वो नाले के ऊपर बना हुआ था। नाले के करीब खड़े हुए एक शख्स और नाले के ऊपर से गुजर रहा आदमी एक सेंकड के अंदर वो नीचे धंस गए। इस घटना में दो लोगों को चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें—जरूरी सूचना! दिल्ली वाले ध्यान से सुने, कल रात 10 बजे बंद होगी ये सेवा

दरअसल, सिरोही शहर में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब एक कॉम्‍पलेक्‍स के बाहर नाले के ऊपर बना फुटपाथ पलक झपकते ही ढह गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों को अंदर धंसता देख वहां तमाम नजदीक खड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए, जहां मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी वारदात एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story