×

जावेड़कर का प्रहार, राहुल गांधी को कहा-LIAR OF THE YEAR

प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि टैक्स कल्चर  कांग्रेस की देन है वहां पर कई तरह के टैक्स है। जैसे-जयंती टैक्स, कोयला टैक्स, 2G टैक्स, जीजा जी टैक्स। उन्होंने ये भी कहा, 'आज राहुल गांधी ने कहा कि एनपीआर( NPR )गरीब पर टैक्स है।

suman
Published on: 27 Dec 2019 3:27 PM GMT
जावेड़कर का प्रहार, राहुल गांधी को कहा-LIAR OF THE YEAR
X

नई दिल्ली: नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) और राष्‍ट्रीय जनसंख्‍या रजिस्‍टर (NPR) पर केंद्र पर लगातार निशाना साधने वाले राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साल 2019 का सबसे बड़ा झूठा करार दिया। जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी 2019 के सबसे बड़े झूठे हैं। उनका जनसंख्या रजिस्टर को टैक्स से जोड़ने का कोई मतलब नहीं है। एनपीआर के जरिए गरीबों की मदद की जाएगी।

साथ ही प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि टैक्स कल्चर कांग्रेस की देन है वहां पर कई तरह के टैक्स है। जैसे-जयंती टैक्स, कोयला टैक्स, 2G टैक्स, जीजा जी टैक्स। उन्होंने ये भी कहा, 'आज राहुल गांधी ने कहा कि एनपीआर( NPR )गरीब पर टैक्स है। एनपीआर (NPR) तो जनसंख्या रजिस्टर है, लोगों की जानकारी जो लोग देते हैं वो इसमें इकट्ठा करके रखते हैं, इसमें टैक्स (TAX) कहां से आया।

यह पढ़े....कोटा के अस्पताल में 48 घंटे में 10 नवजात शिशुओं की मौत चिंता का विषय: ओम बिड़ला

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और नहीं है तब भी लगातार झूठ बोलते हैं। 2019 का झूठ ऑफ द ईयर राहुल गांधी को मिल सकता है। आज उन्होंने एनपीआर (NPR) को गरीब पर टैक्स बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने आधार को लागू किया और इससे डीबीटी आया। 9 लाख करोड़ सीधा जनता के खाते में गया। इससे ग्रामीण लोगों को फायदा हुआ।

राजीव गांधी 100 रुपये में से 15 रुपया गरीब को मिलने की बात करते थे जबकि आज 100 के 100 रुपये मिलते हैं। महात्मा गांधी जी के समय कांग्रेस अलग थी और इन गांधियों के समय अलग है। अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देना कांग्रेस का काम है। क्योंकि कांग्रेस घुसपैठिये को वोट बैंक की नज़र से देखती है और इसलिए एनपीआर का विरोध हो रहा है। वास्तव में भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति रही है। जनगणना और एनपीआर 2010 में भी हुई थी और इस बार फिर से होने जा रहा है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, हम आज कांग्रेस से 2 मांग करते हैं-

*पहली वह झूठ बोलना बंद करें इससे देश गुमराह नहीं होगा। देश ने आपको रिजेक्ट किया है।

* दूसरी कर्ज माफी जैसे झूठे वादे करना बंद करें, जो कभी पूरे नहीं किए।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार है, जहां एक अस्पताल में एक महीने में 77 बच्चों की मृत्यु हुई है। राहुल गांधी को अगर जाना है तो वहां जाएं और अपनी सरकार को सुधारें।

यह पढ़े....संविधान के सन्मान में देवेंद्र फड़नवीस मैदान में : मुंबई में CAA समर्थन में भव्य रैली

केंद्रीय मंत्री ने कहा, आज मोदी जी 100 रुपये भेजते हैं तो 100 के 100 रुपये गरीबों के खाते में जमा होते हैं। ये गरीबों की आजादी है और इसलिए लोग एनपीआर का स्वागत करते हैं। कांग्रेस का टैक्स बंद होता है भ्रष्टाचार की संभावना खत्म होती है। इसलिए वो एनपीआर के विरोध में जुटी है। कांग्रेस का कल्चर देश हित का नहीं है। ।

suman

suman

Next Story