×

Pre Monsoon Rain: गुरूग्राम में दिखा बिपरजॉय का असर, झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब, यातायात व्यवस्था चरमराई

Pre Monsoon Rain: देश के अधिकांश शहरों की तरह गुरूग्राम का भी ड्रेनेज सिस्टम बेकार है, जिसके कारण जरा से भी भारी बारिश आफत का कारण बन जाती हैं। आज हुई बारिश के बाद भी ऐसा ही नजारा देखऩे को मिला।

Krishna Chaudhary
Published on: 21 Jun 2023 5:19 AM GMT
Pre Monsoon Rain: गुरूग्राम में दिखा बिपरजॉय का असर, झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब, यातायात व्यवस्था चरमराई
X
Pre Monsoon Rain (photo: social media )

Pre Monsoon Rain: अरब सागर में उठे तूफान बिपरजॉय ने गुजरात और राजस्थान में खूब तबाही मचाई। अब इस तूफान का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी देखा जा रहा है। दिल्ली से सटे हरियाणा की टेक सिटी गुरूग्राम में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। प्री मानसून बारिश ने शहर का मौसम सुहावना जरूर कर दिया लेकिन साथ में अपनी साथ परेशानी भी लाया।

देश के अधिकांश शहरों की तरह गुरूग्राम का भी ड्रेनेज सिस्टम बेकार है, जिसके कारण जरा से भी भारी बारिश आफत का कारण बन जाती हैं। आज हुई बारिश के बाद भी ऐसा ही नजारा देखऩे को मिला। शहर की सड़कें पानी से लबालब हैं। देखने में ऐसा लगता है कि मानो यह सड़क नहीं बल्कि कोई तालाब है। भारी बारिश के चलते गुरूग्राम के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। कई मोहल्लों में पानी भर चुका है।

भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमराई

बुधवार सुबह गुरूग्राम में भारी बारिश के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भीषण जाम लग गया। हाईवे के साथ-साथ सर्विस रोड पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। गुरूग्राम के राजीव चौक से लेकर नरसिंहपुर चौक तक लंबा जाम लगा हुआ है। नरसिंहपुर में हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पानी से भरे सड़क में फंस गई है। घंटों से बस वहां खड़ी हुई है। अंदर बैठे यात्री परेशान हो रहे हैं।

जयपुर से दिल्ली हाईवे पर सैंकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। जलभराव और जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सुबह दफ्तर जाने वाले जाम में फंसने से परेशान हैं। ट्रैफिक पुलिस यातायात को सामान्य करने में लगी हुई है। लेकिन जाम की भीषण स्थिति को देखते हुए इसे सामान्य करने में घंटों लगना तय है।

दिल्ली-हरियाणा में कब आएगा मानसून ?

पिछले कुछ समय से जो मानसून एक इलाके में ठहर सा गया था, वो अब बिपरजॉय के कारण एकबार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मंगलवार से पूर्वोतर इलाके में भारी बारिश शुरू हो गई है। एमपी और आसपास के राज्यों में भी मानसून आने की पहली की हलचल शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 28 से 30 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story