‘अब बहुत हो गया, मैं निराश और भयभीत हूं’, जूनियर महिला डॉक्टर से रेप-हत्या पर अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छलका दर्द

Kolkata doctor Rape Murder Case: राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Viren Singh
Published on: 28 Aug 2024 10:03 AM GMT (Updated on: 28 Aug 2024 10:27 AM GMT)
Kolkata doctor Rape Murder Case
X

Kolkata doctor Rape Murder Case (सोशल मीडिया) 

Kolkata doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में 31 साल की डॉक्टर से रेप-बलात्कार मामले पर देश भर में बवाल मचा हुआ है। इस घटना को लेकर बंगाल के छात्रों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ‘नवान्न मार्च’ अभियान का मोर्चा खोल दिया और इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार से कोलकाता की सड़कों पर उतरे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के इस आह्वान को अब राज्य के जूनियर डॉक्टरों का भी समर्थन मिल गया है और वह सड़कों पर उतकर मार्च निकाल रहे हैं। इस घटना के बाद से बंगाल के हालात बेहद खराब हो गए हैं, वहां जारी धरना प्रदर्शनों का दौर थमा नहीं नजर आ रहा, जिसको देखते हुए अब इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भी टिप्पणी आ गई है। राष्ट्रपति मुर्मू इस पूरी घटना से निराशा और भयभीत हैं।

बंगाल के हालात पर छलका राष्ट्रपति का दर्द

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर दुखी राष्ट्रपति मुर्मु ने बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बात की और बंगाल की घटना और वहां के हालात पर अपनी चिंता प्रकट की। यह पहली बार है, जब बंगाल की घटना पर राष्ट्रपति का बयान आया है। उन्होंने कहा कि एक ओर छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी ओर अपराधी अन्य जगहों पर घूम रहे थे। 'बस बहुत हो गया', अब कुछ करना होगा वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं।

समाज को ईमानदार होने की जरूरत

उन्होंने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस घटना पर कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक प्रोटेस्ट कर रहे थे जबकि अपराधी कहीं और घूम रहे थे। अब बहुत हुआ। समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।

सरकार के खिलाफ छात्रों ने ‘नबन्ना अभियान’

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर घटना पर देशभर में डॉक्टर से लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली है। लोग शहरों में विरोध मार्च निकाल रहे हैं। इस घटना पर डॉक्टर 11 दिनों तक देश भर में हड़ताल पर रहे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले को स्वत: संज्ञान में लेने के बाद बीते शुक्रवार को हड़ताल वापस ले ली और काम पर लौट आए। अब इस घटना पर छात्रों सड़कों पर आ गए हैं। बीते दिन राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के प्रयासों के दौरान कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़पें हुईं। आज प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में भाजपा ने बंगाल में 12 घंटे बंद का आह्वान किया और विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नबन्ना अभियान नाम से एक रैली निकाली। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झपड़ें भी हुई हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार भी की। भाजपा का प्रदर्शन जारी है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story