TRENDING TAGS :
Modi 3.0: राष्ट्रपति की शुभेच्छा और मोदी को दही-चीनी
Modi 3.0: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को केंद्र में सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। इसके बाद उन्होंने ने मोदी को ‘दही-चीनी’ खिलाई।
राष्ट्रपति की शुभेच्छा और मोदी को दही-चीनी: Photo- Social Media
Modi 3.0: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को केंद्र में सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने मोदी को ‘दही-चीनी’ खिलाई।
जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि भारतीय संस्कृति में यात्रा या परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने या कोई नया काम शुरू करने से शुभेच्छा के तौर पर दही-चीनी खाया या बड़ों द्वारा खिलाया जाता है। ऐसा करने के पीछे मंतव्य होता है कि आपका काम सफल हो, शुभ हो।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू :Photo- Social Media
राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा ऐसा पहली बार भी नहीं किया गया है। इस साल पहली फरवरी को तत्कालीन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात करने गईं थीं तब भी राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाई थी। किसी राष्ट्रपति द्वारा दही – चीनी खिलाने के संभवतः यही दो उदहारण अभी तक रहे हैं।
क्या है वैज्ञानिक तर्क?
इसके पीछे का लॉजिक, आयुर्वेद के अनुसार दही शरीर के लिए नेचुरल कूलेंट का काम करता है। वहीं, चीनी से ग्लूकोज यानी एनर्जी मिलती है। ऐसे में दही और चीनी एकसाथ खाने से शरीर ठंडा और शांत रहता है और शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है और स्ट्रेस लेवल कम होता है।