×

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अब दिखेगा साफ, सेना अस्पताल में मोतियाबिंद की हुई सफल सर्जरी

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रविवार को नई दिल्ली में सेना अस्पताल (अनुसंधान और रेफरल) में मोतियाबिंद की सफल सर्जरी हुई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 16 Oct 2022 12:08 PM GMT
Draupadi Murmu
X

द्रौपदी मुर्मू। (Social Media)

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की रविवार को नई दिल्ली में सेना अस्पताल (अनुसंधान और रेफरल) में मोतियाबिंद की सफल सर्जरी हुई है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि 64 वर्षीय मुर्मू को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

आज द्रौपदी मुर्मू की मोतियाबिंद की हुई सर्जरी

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आज यानी 16 अक्टूबर को नई दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल (रेफरल एंड रिसर्च) में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई। सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने एक बयान में दी। मुर्मू ने 25 जुलाई, 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

डॉक्टरों ने राष्ट्रपति को विश्राम करने की सलाह

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति की बायीं आंख की सर्जरी हुई है। डॉक्टरों ने राष्ट्रपति को विश्राम की सलाह दी है। अस्पताल के सूत्रों बताया कि राष्ट्रपति की आंख की सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम द्वारा की गई। सर्जरी सफल रहने दोपहर 1:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आराम की सलाह दी गई है। इस बात की जानकारी सेना अस्पताल आर एंड आर ने दी है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story