×

Paper Leak Case: ‘परीक्षा में सुचिता और पारदर्शिता जरूरी’, अभिभाषण में राष्ट्रपति ने पेपर लीक का किया जिक्र

Parliament Session 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने अभिभाषण में कहा कि केंद्र की सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करेगी। पेपर लीक मामले की जांच को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Jun 2024 7:43 AM GMT (Updated on: 27 Jun 2024 7:50 AM GMT)
Parliament Session 2024
X

Parliament Session 2024 (सोशल मीडिया) 

Parliament Session 2024: पेपर लीक का मुद्दा देश की संसद भवन में भी सुनाई दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति जब मोदी सरकार की बीते 10 सालों के कार्यालय की उपलब्धियां गिना रही थीं, तो इस बीच उन्होंने हाल ही देश में नीट पेपर लीक का भी जिक्र किया और सरकार की इस पर कार्रवाई का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने संसद में कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। यह 18वीं लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी। राष्ट्रपति जब केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए कार्यों का उल्लेख कर रही थीं, तब उन्होंने पेपर लीक का विषय छू लिया।

NEET पेपर लीक की होगी जांच

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने अभिभाषण में कहा कि केंद्र की सरकार पेपर लीक की निष्पक्ष जांच करेगी। पेपर लीक मामले की जांच को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। संसद ने पेपर लीक कानून भी बनाया है। किसी भी परीक्षा में सुचिता और पारदर्शिता जरूरी है। पेपर लीक (NEET Paper leak 2024) में अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

पेपर लीक पर नेताओं को दी नसीहत

राष्ट्रपति ने हाल ही में कुछ परीक्षा में पेपर लीक की घटना की जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। इससे पहले आपने देखा है कि कई राज्यों में भी पेपर लीक की घटनाएं हुईं। इस पर राजनेताओं की नसीहत देते हुए राष्ट्रपित ने कहा कि ऐसे में इस पर दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देशव्यापी ठोस उपाय करने की जरूर त है। केंद्र सरकार परीक्षा से जुड़ी संस्थाओं और उनके कामकाज के तरीकों, परीक्षा प्रक्रिया में सभी में सुधार करने की दिशा में बड़ा काम कर रही है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story