×

प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन और अनुपम खेर सहित 56 को मिला पद्म पुरस्कार

Admin
Published on: 28 March 2016 5:06 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन और अनुपम खेर सहित 56 को मिला पद्म पुरस्कार
X

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के लिए 56 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने पांच पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 43 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये। यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में दिया गया।

इन लोगों को मिला पद्म विभूषण

-धीरूभाई हीराचंद अंबानी (मरणोपरांत) (रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक)

-अविनाश कमलाकर दीक्षित (भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री)

-जगमोहन (जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल)

-डॉ यामिनी कृष्णमूर्ति (भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी शैलियों की भारतीय नर्तकी)

-श्री श्री रविशंकर (आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक)

इनको मिला पद्म भूषण

-हाफीज सोराबजी कंट्रैक्टर (वास्तुकार)

-डॉ.बीएस हमदर्द (पंजाबी पत्रकार)

-अनुपम खेर (बॉलीवुड कलाकार)

-पीएस मिस्त्री (निर्माण टाइकून और शापूरजी पालोनजी समूह के अध्यक्ष)

-सायना नेहवाल (टेनिस खिलाड़ी)

-विनोद राय (पूर्व कैग परीक्षक और BBB के चेयरमैन )

-डॉ.ए वेंकट रमाराव (मीडिया दिग्गज)

-डॉ.डी नागेश्वर रेड्डी (गैस्ट्रोएंट्रोलाजिस्ट)

43 पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों में डॉ.एम अन्नादुरई, मधुर भंडारकर, पुष्पेश पंत, अजय देवगन, मालिनी अवस्थी, दीपिका कुमारी, गुलाबो सपेरा, मालिनी अवस्थी, प्रतिभा प्रहलाद, मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी, अजय कुमार दत्ता के अलावा अन्य लोग शामिल हैं।

Admin

Admin

Next Story