×

Presidential Election 2022: आम आदमी पार्टी यशवंत सिन्हा का करेगी समर्थन, संजय सिंह ने किया ऐलान

Presidential Election 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) ने घोषणा की है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में वो विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। पार्टी सांसद संजय सिंह ने सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया।

aman
Written By aman
Published on: 16 July 2022 8:12 AM GMT (Updated on: 16 July 2022 8:27 AM GMT)
presidential election 2022 aam aadmi party will support yashwant sinha mp sanjay singh announced
X

अरविंद केजरीवाल और यशवंत सिन्हा 

Click the Play button to listen to article

Presidential Election 2022 : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को घोषणा की, कि राष्ट्रपति चुनाव में वो विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का समर्थन करेगी। पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने पार्टी की तरफ से सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया। बता दें कि, राष्ट्रपति पद के विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Presidential Candidate Yashwant Sinha) आज कल देश भर में घूम-घूम कर अपने समर्थन में वोट रहे हैं। इसी क्रम में वो कल पटना पहुंचे थे।

राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर पार्टियों के रुख में लगातार बदलाव दिख रहा है। इसी बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच विपक्षी गुट को दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का समर्थन हासिल हुआ है। AAP ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को समर्थन का ऐलान किया है। आज आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी की ओर से यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया।

बनते-बिगड़ते समीकरण के बीच AAP का समर्थन

गौरतलब है कि, देश के अगले राष्ट्रपति चुनने के लिए 18 जुलाई 2022 को मतदान होगा। मतदान से जहां महज दो दिन शेष रह गए हैं, राष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों के साथ सत्ताधारी दल और विपक्षी खेमा एक्टिव मोड में दिख रहा है। अपने-अपने पक्ष में समर्थन हासिल करने के लिए दोनों तरफ से जोर-आजमाइश तेज है। हालांकि, इस बीच लगातार समीकरण बन और बिगड़ भी रहे हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है। जरूर यह विपक्षी एकता के लिए आघात रहा। मगर, AAP ने आज यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कर उस पर थोड़ा मरहम लगाया है।

जैसा कि आप जानते हैं केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की ही सरकार है। ऐसे में इस समर्थन से विपक्ष को ताकत मिली है। AAP ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का ऐलान किया है। अब इन दोनों राज्यों में AAP के विधायक यशवंत सिन्हा के समर्थन में वोट डालेंगे।

'नीतीश बिहारी का साथ दें'

इससे पहले कल यशवंत सिन्हा ने पटना में कहा था, कि 'मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से अपील करता हूं कि उन्हें एक 'बिहारी' का साथ देना चाहिए। सिन्हा ने आगे कहा कि, 'राष्ट्रपति चुनाव में गोपनीय तरीके से मतदान होता है। इसमें पार्टियां व्हिप जारी नहीं किया करती। इसलिए बिहार के तमाम विधायक और सांसद एक बिहारी का साथ देते हुए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। दलगत भावनाओं से उठते हुए बिहारी को ही वोट करना चाहिए।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story