×

President Election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव में 99.18 प्रतिशत हुआ मतदान, जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

Presidential election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। देश के नए राष्ट्रपति चुनने के लिए राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है। PM मोदी ने वोट डाले।

aman
Written By aman
Published on: 18 July 2022 1:00 PM GMT (Updated on: 18 July 2022 2:05 PM GMT)
presidential election 2022 live updates voting news droupadi murmu and yashwant sinha pm modi cm yogi
X

President Election 2022

Click the Play button to listen to article

President Election 2022 Voting : देश के अगले राष्ट्रपति के लिए आज मतदान हुआ। इस बार जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जहां द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि, 21 जुलाई 2022 को मतगणना के बाद पता चल पाएगा, कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। मगर, दूसरी तरफ 27 दलों के समर्थन के बाद एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है।

राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) के लिए सोमवार (18 जुलाई 2022) की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई, जो शाम 05 बजे तक चली। राज्यों के विधानसभा (State Legislatures) सभा और संसद भवन (Parliament) में मतदान हुआ। इसमें विधायक और लोकसभा तथा राज्यसभा के सांसदों ने मतदान किया। आज संसद भवन के प्रथम तल पर कमरा नं- 63 में मतदान हुआ। सांसदों को बैलेट पेपर (Ballot Paper) पर राष्ट्रपति उम्मीदवार (Presidential Candidate) के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करनी होती है।

Live Updates

  • 18 July 2022 2:05 PM GMT

    राष्ट्रपति चुनाव में 99.18% वोटिंग

    राष्ट्रपति चुनाव में आज कुल 99.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। राज्यों के विधानसभा और पार्लियामेंट में सांसदों ने वोटिंग की। इस चुनाव में विभिन्न पार्टियों के विधायकों ने जमकर क्रॉस वोटिंग की। 

  • 18 July 2022 1:15 PM GMT

    UP से मतपेटियां दिल्ली हुईं रवाना

    मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिये रवाना किया गया। मतपेटियों को विधानसभा से गाड़ियों में लादकर ले जाया गया। 



  • 18 July 2022 1:15 PM GMT

    UP से मतपेटियां दिल्ली हुईं रवाना

    मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिये रवाना किया गया। मतपेटियों को विधानसभा से गाड़ियों में लादकर ले जाया गया। 



  • 18 July 2022 1:12 PM GMT

    राष्ट्रपति चुनाव : UP से मतपेटियां दिल्ली रवाना

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में मतदान हुआ। वोटिंग के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिये रवाना किया गया। 



  • 18 July 2022 10:14 AM GMT

    सोनिया-राहुल गांधी ने डाला वोट

    कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी (Congress MP Sonia Gandhi), राहुल गांधी, शशि थरूर (Shashi Tharoor) और मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने आज दोपहर राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।



  • 18 July 2022 10:10 AM GMT

    अकाली MLA ने मुर्मू को दिया वोट

    राष्ट्रपति चुनाव में अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के विधायक के पार्टी विरोधी सुर दिखने लगे हैं। पंजाब (Punjab) में अकाली दल के एमएलए और पार्टी के नेता सदन मनप्रीत अयाली (Manpreet Ayali) ने एनडीए की राष्ट्रपति उमीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की वोट नहीं डाला। अयाली ने कहा, कि बीजेपी से गठजोड़ रहते भी पंजाब के कई मसले हल नहीं हुए। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) ने मुर्मू को समर्थन दिया, लेकिन उनके 3 में से एक एमएलए मनप्रीत अयाली ने बाग़ी सुर दिखाते हुए पार्टी अध्यक्ष की बात नहीं मानी। 

  • 18 July 2022 9:27 AM GMT

    अखिलेश ने कहा- मेरा वोट यशवंत सिन्हा को

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, कि 'वे यशवंत सिन्हा को वोट देंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा, कि देश में ऐसा कोई होना चाहिए, जो सरकार को समय-समय पर ये बताए कि देश में आर्थिक स्थिति (economic condition) कैसी है। श्रीलंका की स्थिति देखने की जरूरत है।'



  • 18 July 2022 9:10 AM GMT

    ओमप्रकाश राजभर- लखनऊ से गुजरता है दिल्ली की सत्ता का रास्ता

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने भी आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, 'दिल्ली की सत्ता का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा, द्रौपदी मुर्मू बड़े अंतर से चुनाव जीत रही हैं।' 



  • 18 July 2022 8:35 AM GMT

    NCP MLA का दावा- द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट

    राष्ट्रपति चुनाव में लगातार कई राज्यों से क्रॉस वोटिंग की भी ख़बरें आ रही हैं। इसी क्रम में गुजरात में शरद पवार (Sharad Pawar) की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक कंधाल एस जडेजा (Kandhal S Jadeja) ने दावा किया है कि उन्होंने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है।

  • 18 July 2022 8:32 AM GMT

    ओडिशा में कांग्रेस MLA के क्रॉस वोटिंग का दावा

    ओडिशा (Odisha) से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम का दावा है कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू (NDA candidate Murmu) को वोट दिया है। कहा जा रहा है कि मोहम्मद मुकीम ने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाने की वजह से बीते कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story