×

Presidential Election Result: द्रौपदी मुर्मू के गृहनगर में मनेगा जोरदार जश्न, आदिवासी नृत्य के साथ होगा मुंह मीठा

Presidential Election Result: चुनावी नतीजे की घोषणा से पहले ही ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर में जश्न की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 21 July 2022 5:26 AM GMT
Draupadi Murmu
X

द्रौपदी मुर्मू (photo: social media ) 

Click the Play button to listen to article

Presidential Election Result: देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव की मतगणना के बाद आज शाम को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) उम्मीदवार हैं। इस चुनाव में मिले व्यापक समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू की जीत पहले से ही तय मानी जा रही है। यह पहला मौका होगा जब कोई आदिवासी महिला (tribal woman) देश के राष्ट्रपति के पद पर पहुंचने में कामयाब होगी।

चुनावी नतीजे की घोषणा से पहले ही ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर (Rairangpur) में जश्न की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद बड़ा विजय जुलूस निकाला जाएगा और आदिवासी नृत्य का भी आयोजन होगा। गृहनगर के लोगों का मुंह मीठा कराने के लिए 20 हजार लड्डू के ऑर्डर दिए जा चुके हैं। कई लोग अपने निजी स्तर पर भी लड्डू बंटवाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। कई अन्य राज्यों की राजधानियों में भी जश्न मनाने की तैयारी है।

मुर्मू के गांव में जश्न की जोरदार तैयारियां

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है। भाजपा और एनडीए के घटक दलों के साथ ही देश में कई क्षेत्रीय दलों ने भी मुर्मू को समर्थन दिया है। उनकी जीत की संभावनाओं को तय मानते हुए मुर्मू के गृह राज्य ओडिशा और उनके गृहनगर में जश्न की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। खास तौर पर मुर्मू के गृहनगर रायरंगपुर में जश्न की खास तैयारियां की गई हैं।

मुर्मू के गांव और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में जश्न के लिए मिठाइयां बनाने के ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं। कई गांवों के लोगों ने आदिवासी नृत्य के जरिए मुर्मू की जीत का जश्न मनाने की तैयारी की है। इस मौके पर लोगों की ओर से बड़ा विजय जुलूस भी निकाला जाएगा।

हजारों लड्डू बांटने की तैयारी

भाजपा की ओर से गई मुर्मू के जीत के जश्न को खास बनाने की तैयारियां की गई हैं। भाजपा की स्थानीय इकाई के नेताओं का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से मुर्मू की जीत का जोरदार जश्न मनाया जाएगा। मुर्मू को जीत की बधाई देने के लिए सौ बैनर तैयार कराए गए हैं।

भाजपा नेता तपन महंत का कहना है कि बीस हजार लड्डू बनाने के ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं। इसके अलावा कई अन्य संगठनों और और निजी स्तर पर भी मिठाइयां बांटकर मुर्मू की जीत का जश्न मनाने की तैयारी है।

भाजपा निकालेगी मेगा अभिनंदन यात्रा

राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद भाजपा की ओर से मेगा अभिनंदन यात्रा निकालने की तैयारी भी की गई है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की जीत तय मानते हुए पार्टी पंत मार्ग पर स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय से बड़ी अभिनंदन यात्रा निकलेगी।

इस यात्रा की अगुवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। पहली बार महिला आदिवासी के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा इसे मेगा शो बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। भाजपा की ओर से इस यात्रा की जोरदार तैयारियां की गई हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story