×

नए साल में पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,ये हैं आज के भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को वृद्धि दर्ज की गई। ए​क बार फिर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आई तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल भाव में गिरावट का सिलसिला थमने के बाद अब बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 2019 के पहले पखवारें  में पेट्रोल और डीजल के दाम में पहली बार बढ़ोतरी हुई है।

Anoop Ojha
Published on: 7 Jan 2019 5:34 AM GMT
नए साल में पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,ये हैं आज के भाव
X

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को वृद्धि दर्ज की गई। ए​क बार फिर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आई तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल भाव में गिरावट का सिलसिला थमने के बाद अब बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 2019 के पहले पखवारें में पेट्रोल और डीजल के दाम में पहली बार बढ़ोतरी हुई है।



यह भी पढ़ें......पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिल रही राहत, 65 रुपए तक जा सकता है भाव

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे, जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। चारों महानगरों में डीजल के दाम में आठ पैसे की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें......पेट्रोल और डीजल के दाम इतने कम…आपको यकीन नहीं होगा

पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। 25 दिसंबर 2018 को 50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने वाला कच्चा तेल अब वापस 57 डॉलर प्रति बैरल तक आ पहुंचा है। ऐसे में एक बार फिर तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें......दिल्ली-मुंबई: पेट्रोल और डीजल के दामों फिर लगी आग, हुई बढ़ोतरी

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story