TRENDING TAGS :
राष्ट्रपति भवन में हुआ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह , 17 बच्चों सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से सम्मानित किया। इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों का चयन 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से किया गया है, जिनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं।
President With PMRBP receptionist (Photo: President of India)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से सम्मानित किया। इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों का चयन 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से किया गया है, जिनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। राष्ट्रपति ने इन बच्चों को उनके उत्कृष्ट योगदान और असाधारण कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।
PM मोदी भी मिले
भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे और उन्होंने बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इन बच्चों से गहन संवाद किया और उनके अनुभवों को सुना। बच्चों को प्रेरित करते हुए, उन्होंने उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी और उनके सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने इन पुरस्कार विजेताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और कुछ बच्चों को अपने हस्ताक्षर के साथ उपहार भी दिए। यह अवसर उन बच्चों के लिए न केवल गर्व का पल था, बल्कि एक महान प्रेरणा भी था।
कब हुई शुरूआत
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत 1996 में हुई थी, और यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है, जिनकी उम्र 5 से 18 साल के बीच हो। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन किया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को एक लाख रुपये की राशि और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।
किन श्रेणियों में दिया जाता है अवार्ड
यह पुरस्कार 7 श्रेणियों में दिया जाता है, जो पहले 6 थे, लेकिन अब एक नई श्रेणी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology) को भी इसमें जोड़ा गया है। अब पुरस्कार कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षणिक, सामाजिक सेवा, खेल और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिया जाता है।