कैदी ने खुद के प्राइवेट पार्ट में डाल लिया प्लास्टिक पाइप, डॉक्टर भी दंग

Bihar News: डॉक्टरों के मुताबिक जब कैदी का एक्स-रे करवाया गया तो उसमें पता चला कि उसके गुप्तांग में कोई प्लास्टिक पाइप डाला गया है। पाइप उसके प्राइवेट पार्ट में जाकर फंस गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 Aug 2024 7:44 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2024 8:28 AM GMT)
Bihar News
X

एक्सरे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान (Pic: Social Media)

Bihar News: बिहार के गोपालगंज की मंडल कारागार से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की पाइप डाल लिया, जिससे उससे तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने से आनन-फानन में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्डी में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, कैदी की इस हरकत के बाद जेल प्रशासन भी सकते में है कि आखिर उसने कहीं आत्महत्या करने की कोशिश तो नहीं की थी।

आंत में फंसा सात इंच का पाइप

डॉक्टरों के मुताबिक जब कैदी का एक्स-रे करवाया गया तो उसमें पता चला कि उसके गुप्तांग में कोई प्लास्टिक पाइप डाला गया है। पाइप उसके प्राइवेट पार्ट में जाकर फंस गया है। एक्स-रे देखने के बाद पता चलता है कि वह कोई पतली चीज थी। जिसे ऑपरेशन करने के बाद ही बाहर निकाला जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, कैदी ने रविवार देर शाम अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप जैसी कोई पतली चीज डाल ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने हई। कैदी ने इसकी सूचना जेल के अधिकारियों को दी। जिसके बाद जेल के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

गोपालगंज के चनावे स्थित मंडल कारागार में इलाज करने के बाद जब इस कैदी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो इसे देर रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसके पेट का एक्स-रे कराया। एक्स-रे में कोई नुकीली और पतली चीज पेट में चमकती हुई मिली। डॉक्टर के मुताबिक यह करीब 7 इंच लंबा है। जिसे ऑपरेशन करने के बाद ही बाहर निकालना संभव हो पाएगा।

वहीं, कैदी ने पुलिस ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका ऐसा करने का मन कर रहा था, इसलिए उसने अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल लिया। लेकिन,वह पाइप कैदी की आंत में जाकर फंस गया। बहरहाल कैदी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अगर ऑपरेशन के बाद इसके प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक पाइप को निकाला जाता है, तो उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर करना पड़ेगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story