×

जानिए आखिर क्यों हथकड़ी पहन दूल्हे ने लिए सात फेरे और फिर ...

जमुई जिले में गुरुवार को एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा सबकी जुबान पर रही। धूमधाम से हुई इस शादी में दूल्हा जेल से आया और उसके हाथों में हथकड़ी थी। दूल्हे ने शादी की सारी रस्में भी हथकड़ी पहनकर ही निभाई। इस शादी में बाराती के तौर पर दूल्हे के साथ जेल के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

tiwarishalini
Published on: 19 Aug 2016 12:42 PM GMT
जानिए आखिर क्यों हथकड़ी पहन दूल्हे ने लिए सात फेरे और फिर ...
X

पटना: जमुई जिले में गुरुवार को एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा सबकी जुबान पर रही। धूमधाम से हुई इस शादी में दूल्हा जेल से आया और उसके हाथों में हथकड़ी थी। दूल्हे ने शादी की सारी रस्में भी हथकड़ी पहनकर ही निभाई। इस शादी में बाराती के तौर पर दूल्हे के साथ जेल के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

क्या है मामला ?

-पटना के जमुई जिले का दिग्विजय कुमार पासवान और उसकी दुल्हन बनी लड़की के बीच पिछले 4-5 साल से प्रेम संबंध थे।

-एक दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

-गुस्से में दिग्विजय ने अपनी प्रेमिका की अश्लील वीडियो वायरल कर दी।

-सोशल साइट्स पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने दिग्विजय के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

-पुलिस ने विक्टिम की शिकायत पर दिग्विजय को अरेस्ट कर लिया।

patna 1 हाथ में हथकड़ी पहना दूल्हा

यह भी पढ़ें ... रक्षाबंधन पर बलूचिस्तान की बहन ने पीएम मोदी से मांगा ये खास तोहफा

कोर्ट के आदेश पर हुई शादी

-जमुई सिविल कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज को दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात पता चली।

-मामले का कारण जानने के बाद जज ने 15 दिनों के अंदर दोनों की शादी कराने का आदेश दिया।

-इस आदेश पर जेल के पदाधिकारियों और जिला पुलिस बल की मौजूदगी में जमुई के पत्नेश्वर मंदिर में दोनों की शादी हुई।

-शादी के बाद दिग्विजय को फिर से जेल भेज दिया गया।

-वहीं विक्टिम को उसके ससुराल भेज दिया गया।

marriage

शादी के बाद दोनों बोले

शादी के बाद लड़की ने कहा कि वह अपने पति की गलती को भूलने की कोशिश करेगी।

दिग्विजय ने कहा कि उसकी शादी हो रही है इस बात से वह खुश है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story