×

Bus Fell Into Canal: पंजाब में बड़ा हादसा, नहर में गिरी बस पांच लोगों की मौत कई घायल

Bus Fell Into Canal: जिस समय हादसा हुआ था, उस समय बस में 60-65 यात्री सवार थे।

Anant kumar shukla
Published on: 19 Sep 2023 1:26 PM GMT (Updated on: 19 Sep 2023 1:42 PM GMT)
Bus Fell Into Canal
X

Bus Fell Into Canal (Photo-Social Media)

Bus Fell Into Canal: पंजाब के मुक्तसर साहिब में बड़ा हादसा हो गया, जहां सवारियों से भरी न्यू दीप ट्रैवल्स कंपनी की निजी बस कोटकपूरा रोड पर स्थित नहर में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के नुसार 40 यात्रियों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। जिस समय हादसा हुआ था, उस समय बस में 60-65 यात्री सवार थे। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही थी बस

सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल अलग-अलग थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। जानकारी के अनुसार बस मुक्तसर से कोटकपूरा की ओर जा रही थी। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी पहुंचे।

एसएसपी ने दी जानकारी

एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शव को नहर से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए नहर में जाली लगा दी गई है। जिससे मृत या जीवित किसी भी हालात में बाहर निकाला जा सके। अभी तक 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

भगवंत मान नें जताया दुख

मुक्तसर जिला प्रशासन ने हदसे से संबंधित कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर 01633-262175 जारी कर दिया है। दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बचाव कार्य से संबंधित पल-पल की खबर ली जा रही है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story