×

UP: सपा से गठबंधन को लेकर प्रियंका हुईं एक्टिव, अपने भरोसेमंद को भेजा लखनऊ

By
Published on: 21 Jan 2017 4:28 AM GMT
UP: सपा से गठबंधन को लेकर प्रियंका हुईं एक्टिव, अपने भरोसेमंद को भेजा लखनऊ
X

नई दिल्लीः कांग्रेस-सपा के बीच सीटों को लेकर गठबंधन होने में दिक्कतें आ रही है। तो वहीं बताया जा रहा है कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन की कमान अब प्रियंका गांधी ने संभाल ली है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने सपा से गठबंधन करने के लिए अपने सबसे करीबी भरोसेमंद को सीएम अखिलेश के पास भेजा है।

बता दें कि इसके अलावा खबर ये भी आ रही है कि शनिवार को गुलाम नबी आजाद लखनऊ पहुंच सकते हैं। माना ये भी जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आज गठबंधन का ऐलान हो सकता है। वैसे शुक्रवार को सपा की ओर से 208 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई। जिसमें से 9 सीटें ऐसी हैं जहां पहले से कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में यहां सपा के कैंडिडेट उतारे जाने से कांग्रेस में नाराजगी है। इसके साथ ही अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर भी बात अटकी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका के भरोसेमंद धीरज लखनऊ के एक होटल में रुके हुए हैं। फिलहाल धीरज अखिलेश यादव की कॉल आने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस नेताओं ने भी गठबंधन बचाने के लिए प्रियंका गांधी के एक्टिव होने की बात मानी है लेकिन उनके भरोसेमंद के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

Next Story