×

प्रियंका गांधी का न्योता: इस BJP दिग्गज नेता को चाय पर बुलाया, मुलाकात होगी खास

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सांसद अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया है। दरअसल, प्रियंका सालों से दिल्ली के लोधी एस्टेट बंगले में रह रहीं थीं।

Shivani
Published on: 26 July 2020 4:12 PM GMT
प्रियंका गांधी का न्योता: इस BJP दिग्गज नेता को चाय पर बुलाया, मुलाकात होगी खास
X

दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सांसद अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया है। दरअसल, प्रियंका सालों से दिल्ली के लोधी एस्टेट बंगले में रह रहीं थीं। नोटिस मिलने के बाद उन्हें ये बंगला छोड़ना है, वहीं अनिल बलूनी को प्रियंका का बंगला अलॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि एक अगस्त तक प्रियंका को बंगला खाली कर देना है। ऐसे में प्रियंका का न्योता कर्टसी कॉल है। हालाँकि अभी तक बलूनी की ओर से स्पष्ट नहीं हुआ है कि वे प्रियंका के न्योते पर कब जाते हैं।

अनिल बलूनी को प्रियंका ने चाय पर बुलाया

दिल्ली के लोधी एस्टेट बंगले में रह रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा का केंद्र ने आवंटन रद्द कर दिया था। वह इस बंगले को खाली करने वाली हैं और जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं। इस बीच सरकार ने बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को लोधी रोड वाला बंगला आवंटित करने की मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें सरकार पर संकट: CM समेत मंत्री- विधायक सब पर खतरा, जानें मामला…

बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को लोधी रोड वाला बंगला आवंटित

इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि प्रियंका गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस जारी हो चुका है, ऐसे में बंगले को दो महीने के अंदर किसी अन्य के नाम पर आवंटित किया जा सकता है। वहीं बंगला आवंटित होने के बाद से ही उसका किराया लगने लगेगा। भाजपा सांसद बलूनी दो महीनों के अंदर यहां कभी भी शिफ्ट कर सकते हैं।

एसपीजी की सुरक्षा न होने पर बगले में रहने योग्य नहीं

बता दें कि प्रियंका को बंगला खाली करने को लेकर हवाला दिया गया कि उनके पास एसपीजी की सुरक्षा नहीं हैं ऐसे में वह इस बगले में रहने योग्य नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेसियों ने फेसबुक लाइव पर योगी सरकार से पूछे ये सवाल, कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

गौरतलब है कि वर्तमान नियमों के मुताबिक, जेड प्लस की सिक्योरिटी प्राप्त नेता या माननीय के लिए बंगला आवंटन कोई प्रवधान नहीं है। हालाँकि उन्हें बंगले की सुविधा गृह मंत्रालय की सिफारिश पर मिल सकती है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story