×

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आपदा पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी, केंद्र पर साधा निशाना

Himachal Pradesh: उन्होंने कहा कि हिमांचल प्रदेश में इस समय स्थिति बेहद नाजुक है। जितना नुकसान वीडियो में दिख रहा था यह नुकसान उससे कहीं अधिक है।

Anant kumar shukla
Published on: 12 Sep 2023 12:07 PM GMT
priyanka gandhi meet disaster affected people of himachal pradesh
X

priyanka gandhi meet disaster affected people of himachal pradesh (Photo-Social Media)

Himachal Pradesh: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। आपदा पीड़ितों की मदद करने के लिए हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की पीठ थपथपाई। उन्होंने सुखविन्दर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने का बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इसके लिए वह स्वयं 24 घंटे सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा कि हिमांचल प्रदेश में इस समय स्थिति बेहद नाजुक है। जितना नुकसान वीडियो में दिख रहा था यह नुकसान उससे कहीं अधिक है। इससे वहां के लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने केन्द्र सरकार से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त में राजनीति नहीं होनी चाहिए। अपील किया कि इस दुख की घड़ी में हम लोगों को एकजुट होकर आपदा पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में राज्य के लोग श्रम दान कर रहे हैं। आर्थिक मदद में भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। राज्य के सभी नागरिकों नें जिस भावना के साथ इस मुश्किल घड़ी का सामना कर रहे हैं वह देश के लिए मिसाल है। राज्य सरकार अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही है। लेकिन केन्द्र सरकार के सहयोग के बिना हिमांचल प्रदेश को फिर से पटरी पर लाना मुश्किल है। सरकार को इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करते हुए हिमांचल प्रदेश की खुलकर मदद करनी चाहिए। मदद करते समय यह बिल्कुल नहीं देखा जाना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है।

प्रियंका गांधी ने उठाई सेब बागवानों की आवाज

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमांचल प्रदेश के बागवानों और किसानों को इस आपदा में काफी नुकसान पहुंचा है। केंद्र सरकार को उनके बारे में भी विचार करना चाहिए। कुछ बड़े उद्योगपतियों ने हिमांचल में सेब के दाम को काफी कम कर दिया है, जिससे सेब बागवानों को काफी नुकसान हो रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी कम किए जाने के कारण प्रदेश के सेब बहागानों को काफी नुकसान होगा। हिमांचल प्रदेश में आपदा के कारण वैसे ही इतना नुकसान हो गया है। ऐसे में केन्द्र सरकार को बागवानों के हितों के बारे में सोचना चाहिए। अंत में प्रियंका गांधी ने एक सवाल पूछते हुए कहा कि केन्द्र को किन बागवानों की मदद करनी चाहिए अमेरिका के या हिमांचल प्रदेश के?

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story