×

मोदी सरकार ने सत्ता में लाने वाली जनता के साथ विश्वासघात किया: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन लोगों के साथ विश्वासघात किया, जिनके वोट की बदौलत वह (भाजपा) सत्ता में आई थी।

Dharmendra kumar
Published on: 20 April 2019 11:15 AM GMT
मोदी सरकार ने सत्ता में लाने वाली जनता के साथ विश्वासघात किया: प्रियंका गांधी
X

मनंतावडी: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन लोगों के साथ विश्वासघात किया, जिनके वोट की बदौलत वह (भाजपा) सत्ता में आई थी। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि राजग सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “यह मेरा देश है, ये पहाड़ियां मेरा देश है, उत्तर प्रदेश में गेहूं के खेत मेरा देश हैं। तमिलनाडु, गुजरात, पूर्वोत्तर मेरा देश है...लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है।”

उन्होंने आरोप लगाया, “पांच साल पहले, एक सरकार (भाजपा नीत राजग) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। हमारे देश के लोगों ने अपने पूरे विवेक के साथ उनमें अपना भरोसा जताया था। लेकिन जिस क्षण से वह सत्ता में आई, उसने लोगों से विश्वासघात करना शुरू कर दिया।”

यह भी पढ़ें...जानिए कौन है वो शख्स, जिसने हार्दिक को थप्पड़ मारा

कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्होंने (भाजपा नीत सरकार ने) किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि रोजगार के दो करोड़ अवसर सृजित किए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद, वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में लेकर कौन आया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) यह मानने लगी कि सत्ता उसके पास है और यह लोगों के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात का पहला संकेत तब मिला, जब इसके (भाजपा के) अध्यक्ष ने कहा कि 15 लाख रुपये का वादा महज चुनाव की खातिर था।

यह भी पढ़ें...UPSC: इंटरव्यू में सृष्टि देशमुख से पूछे गए ये सवाल, जानें जवाब

प्रियंका ने दावा किया, “उन्होंने (भाजपा अध्यक्ष ने) कहा कि यह एक जुमला था।अपने भाई राहुल गांधी के लिए यहां चुनाव प्रचार करने आईं प्रियंका ने कहा कि वह (राहुल) लोकतंत्र और भाषा एवं संस्कृति में अभिव्यक्ति में दिल से भरोसा करते हैं।

उन्होंने अपने भाई, उनके जीवन, उनकी शिक्षा, अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और अपने पिता राजीव गांधी के बारे में भावुक भाषण भी दिया।

भाषा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story