×

प्रियंका गांधी वाड्रा सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डेंगू की हुई पुष्टि

aman
By aman
Published on: 25 Aug 2017 6:59 PM GMT
प्रियंका गांधी वाड्रा सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डेंगू की हुई पुष्टि
X
प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। हॉस्पिटल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉक्टर डी.ए. राना के मुताबिक, 'प्रियंका बुखार से पीड़ित थीं। वह 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थीं।' डॉक्टर राना ने बताया, 'उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है और अब वह ठीक हो रही हैं।'

प्रियंका गांधी वाड्रा का इलाज डॉक्टर अरूप बासु की निगरानी में हो रहा है। बता दें, कि दिल्ली में 19 अगस्त तक कुल 325 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। 21 अगस्त को एक 12 साल के लड़के की डेंगू से मौत हो गई थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story