×

इस्तीफे पर अड़े राहुल से अचानक मिलने पहुंची प्रियंका, दी ये बड़ी सलाह

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पार्टी में हलचल बढ़ गई। हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। मंगलवार को दिल्ली में उनके आवास पर हलचल तेज है। सुबह से ही बड़े नेताओं के वहां आने-जाने का सिलसिला जारी है।

Dharmendra kumar
Published on: 28 May 2019 8:35 AM GMT
इस्तीफे पर अड़े राहुल से अचानक मिलने पहुंची प्रियंका, दी ये बड़ी सलाह
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पार्टी में हलचल बढ़ गई। हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। मंगलवार को दिल्ली में उनके आवास पर हलचल तेज है। सुबह से ही बड़े नेताओं के वहां आने-जाने का सिलसिला जारी है।

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा न देने के लिए मनाने की कोशिशें हो रही है। खुद प्रियंका गांधी वाड्रा भाई को मनाने पहुंची हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राहुल गांधी से कहा गया है कि अभी पार्टी को नए विकल्प नहीं मिल रहे हैं। राहुल को कहा गया है कि आप पार्टी में जो मर्जी बदलाव करें, जैसे चाहे पार्टी चलाएं। जिसके बाद अब राहुल नरमी के संकेत दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें...अब संकोच नहीं, करेंगे खुलकर बात- World Menstrual Hygiene Day 2019

सूत्रों ने दावा किया है कि कार्यप्रणाली में कुछ शर्तों के साथ राहुल अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। प्रियंका गांधी की कई दौर की मीटिंग के बाद इस बात पर सहमति बनी है।

राहुल गांधी का कहना है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का अपना फैसला नहीं बदलेंगे। हालांकि, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उन्हें अपना मन बदलने के लिए कह रहे हैं। राहुल गांधी ने चुनाव के नतीजे आने के बाद हुई कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से पार्टी से कहा है कि वह पद छोड़ने के अपने फैसले से पीछे नहीं हट रहे हैं। बैठक में राहुल गांधी को अंतिम बार मनाने की कोशिश की जाएगी, साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...हालात के अनुरूप ढलने के लिए गेंदबाजी मशीन का इस्तेमाल करेंगे : मेंडिस

बता दें कि शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका का नाम भी आगे न बढ़ाया जाए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story