×

प्रियंका: शव के पास मिले थे ये अहम सुराग, हरकत में आया महिला आयोग, 4 अरेस्ट

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 साल की एक महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद ज़िंदा जलाने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

Aditya Mishra
Published on: 29 Nov 2019 9:35 AM GMT
प्रियंका: शव के पास मिले थे ये अहम सुराग, हरकत में आया महिला आयोग, 4 अरेस्ट
X

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 साल की एक महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद ज़िंदा जलाने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

घटना हैदराबाद के आउट स्कर्ट्स में उस वक्त घटी, जब डॉ. प्रियंका रेड्डी उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई थी। पुलिस ने कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। लॉरी ड्राइवरों के साथ क्लीनरों ने प्रियंका रेड्डी की गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की।

मोहम्मद पाशा नामक व्यक्ति (नारायणपेट) के इस मामले में मुख्य सूत्रधार होने का पता चला है। तोंडुपल्ली टोलप्लाजा के पिछले हिस्से में खुली जगह पर प्रियंका का गैंगरेप कर बाद में उसकी हत्या की गई है।

आरोपी महबूबनगर और रंगारेड्डी जिले के रहने वाले हैं। प्रियंका रेड्डी की लाश के पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने प्रियंका की लाश को पहले चादर में लिपटा और बाद में उसपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी।

प्रियंका की हत्या के बाद शव को घटनास्थल से करीब 30 किलो मीटर दूर ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात 9.30 बजे से गुरुवार तड़के 4 बजे तक आरोपियों ने प्रियंका को अपने हवस का शिकार बनाया और आखिर में उसकी हत्या कर दी।

शराब के नशे में हैवानियत

रात के वक्त नगर में नो एंट्री होने से आरोपियों ने अपनी लॉरियों को तोंडुपल्ली गेट के पास रोककर शराब का सेवन किया और उसी दौरान उनकी टोलगेट के पास स्कूटी पंक्चर होने के कारण अकेली खड़ी प्रियंका पर उनकी नजर पड़ी।

आरोपी स्कूटी का पंक्चर जुडवाने के बाहने उसे अपने साथ ले गए। बाद में उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर लाश को करीब 30 किलो मीटर दूर फेंकने के बाद दो आरोपी बाइक पर और कुछ अन्य लॉरी से लौट गए।

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

देश की राजधानी दिल्ली की निर्भया घटना की याद दिला रही प्रियंका रेड्डी की घटना को राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच का फैसला किया है।

महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि इस मामले में आरोपियों को कड़ी सजा मिलने तक वह अपना संघर्ष जारी रखेगा। साथ ही आयोग ने अधिकारियों को घटना की जांच पर विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश दिया है और इसी के तहत हैदराबाद के डीजीपी को एक पत्र भी लिखा है।



शव के पास ,मिले थे अहम सुराग

पुलिस को शव के पास से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसमें युवती के अंडर गारमेंट्स भी शामिल हैं। जो इस हत्याकांड को सुलझाने में काफी मददगार साबित होंगे। जानकारी के मुताबिक अपनी हत्या से कुछ देर पहले प्रियंका रेड्डी ने अपनी बहन को फोन मिलाया था और उसको बताया था कि वह बेहद डरी हुई है।

जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है।

ये भी पढ़ें...कमलेश तिवारी मर्डर में बड़ा खुलासा, ऐसे की गई थी हत्या

ये है पूरा मामला

तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पशु चिकित्सक युवती की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया।

प्रियंका रेड्डी शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। प्रियंका ने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन घर लौटने के दौरान टूट गया है।

प्रियंका ने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है। जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया।

पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और सुराग के लिए पास के टोल गेट के सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग किया।

ये भी पढ़ें...मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर: NCW ने निष्क्रियता पर ममता सरकार को लगाई कड़ी फटकार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story