Waqf Protest: वक्फ के खिलाफ देशभर में जारी बवाल, बंगाल से लेकर मुंबई में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

Waqf Protest: वक्फ कानून बनने के बाद से देशभर के अलग अलग हिस्सों में इसे लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

Newstrack          -         Network
Published on: 11 April 2025 9:27 AM (Updated on: 11 April 2025 9:27 AM)
Waqf Protest
X

Waqf Protest

Waqf Protest: वक्फ के खिलाफ देशभर में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह बिल कानून बन चुका है। लेकिन देश का एक बड़ा वर्ग अभी भी इस कानून के विरोध में है। जब से वक्फ संशोधन बिल 2024 सदन से पास हुआ है तब से देश के अलग अलग हिस्सों में इसके खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस समय पश्चिम बंगाल, मुंबई और बिहार इस प्रदर्शन का हब बन चुके हैं। आये दिन मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा वर्ग इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यह कानून संविधान के खिलाफ है। यह मुस्लिमों की संपत्ति हड़पने की सरकार की बड़ी साजिश है। जबकि सरकार की तरफ से कई बार यह कहा गया है कि इससे किसी की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं होगा। यह बिल वक्फ द्वारा हड़पी गई जमीनों को बचाने के लिए है। इस बिल में संशोधन होना बहुत जरूरी था।

बंगाल में वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन

बंगाल में वक्फ के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अभी हाल ही में बंगाल के मुर्शीदाबाद में वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन के लिए लोग भारी संख्या में सड़कों पर उतर आये थे। जिन्हे रोकने के लिए जब वहां की पुलिस पहुंची तो दोनों के बेच जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों में लगा दिया था। प्रदर्शन इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उन्हें रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर लोगों का बड़ा जत्था सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतर पड़ा। सड़क पर उतरे लोगों ने वक्फ कानून के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों की वजह से आम जनता को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस चप्पे- चप्पे पर मौजूद है।

मुंबई में वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन

मुंबई में भी वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। आज यानी शुक्रवार को AIMIS का वक्फ के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या ने मुस्लिम समुदाय के लोग हाथ में पोस्टर लेकर वक्फ के खिलाफ अपना विरोध दिखने के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों ने वक्फ कानून और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story