×

Punjab: तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं पंजाब सीएम, गणतंत्र दिवस पर भगवंत मान ने दी गुड न्यूज

Punjab News: कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान साल 2022 के पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री बने। अगले साल जुलाई 2023 में उन्होंने शादी रचा ली।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 Jan 2024 7:08 AM GMT
Punjab CM Bhagwant Mann
X

Punjab CM Bhagwant Mann   (photo: social media )

Punjab News: देशभर में आज धूमधाम से 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में गणतंत्र दिवस समारोह के परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने को अपने परिवार को लेकर एक गुड न्यूज दिया। सीएम मान ने कहा कि मेरे घर भी खुशी आने वाली है और मेरी पत्नी सातवें महीने में गर्भवती है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं एक खुशखबरी आपको देना चाहता हूं। मार्च में मेरे घर में खुशी आने वाली है। मेरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर गर्भ से है। मान ने आगे कहा कि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मैंने टेस्ट नहीं करवाया कि बच्चा लड़का है या लड़की। हम लड़के-लड़कियों के चक्कर में कहां पड़ रहे हैं, हमें बस तंदुरुस्त बच्चा चाहिए।

पंजाब सीएम ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि यह ना जांच करवाएं की लड़का है या लड़की। क्या पता किस रूप में नारायण मिल जाएंगे। इसलिए पंजाब सरकार ने नारी शक्ति के लिए एक संकल्प लिया है और यह बड़े स्तर पर चलेगा।

पिछले साल मान ने की थी दूसरी शादी

कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान साल 2022 के पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री बने। अगले साल जुलाई 2023 में उन्होंने शादी रचा ली। 48 वर्षीय पंजाब सीएम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी।


उनसे उनके दो बच्चे हुए, एक लड़का और एक लड़की। इंदरप्रीत से साल 2015 में मान का तलाक हो गया था। बताया जाता है कि राजनीति में सक्रिय होने को लेकर मान का पत्नी से विवाद चल रहा था। इंदरप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ फिलहाल अमेरिका में रहती हैं। दोनों बच्चे सीएम मान के शपथग्रहण समारोह में आए भी थे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story