TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Punjab : केजरीवाल का दिल्ली के बाद ऑपरेशन पंजाब, इन मंत्रियों की होगी छुट्टी और नए चेहरों को मिलेगी जगह

Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है। कैबिनेट से पांच मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जबकि छह नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Sep 2024 2:39 PM GMT (Updated on: 22 Sep 2024 3:32 PM GMT)
Punjab : केजरीवाल का दिल्ली के बाद ऑपरेशन पंजाब, इन मंत्रियों की होगी छुट्टी और नए चेहरों को मिलेगी जगह
X

Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है। कैबिनेट से पांच मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जबकि छह नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है। पंजाब सरकार ने राज्यपाल से मिलने के लिए सोमवार का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मंत्रियों और कुछ विधायकों को दिल्ली बुलाया है। बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। बता दें कि जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था।

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित 16 कैबिनेट मंत्री हैं, इनमें कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो कुछ का मंत्रालय बदला जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जिन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, उनमें राजस्व, आपदा प्रबंधन और जल आपूर्ति मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, श्रम एवं पर्यटन मंत्री गगन अनमोल मान, स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मंत्री बलकार सिंह और सूचना और सार्वजनिक सुधार मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा का नाम शामिल है। सरकार ने इन मंत्रियों से इस्तीफे भी मांग लिए हैं।

इन्हें मिल सकती है जगह

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में जिन विधायकों को को जगह मिल सकती है, उनमें अमृतसर पूर्व से विधायक जीवनजीत कौर, लहरागागा से विधायक बरिंदर गोयल, खन्ना सीट से विधायक तरनप्रीत सिंह सोंध, सानेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां, बाघा पुराना से विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इन विधायकों को सोमवार शाम को पांच बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

यह चौथा फेरबदल

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में यह चौथा कैबिनेट फेरबदल है। सीएम भगवंत मान सहित 16 कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि 18 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story