×

Bhagwant Mann Marriage: गुरप्रीत संग शादी के बंधन में बंधे पंजाब CM मान, केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्म

Bhagwant Mann Wedding : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज दूसरी शादी हो गयी। शादी समारोह में केवल परिवार के सदस्य तथा कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 July 2022 7:22 AM GMT (Updated on: 7 July 2022 7:27 AM GMT)
Punjab CM Bhagwant Mann marriage ceremony
X

Punjab CM Bhagwant Mann marriage ceremony (Image: Social Media)

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की रस्में (आनंद कारज) आज दुबहर 12 बजे संपन्न हुआ। बता दें की शादी के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की रस्में निभाईं। शादी में केवल खास लोगों को ही बुलाया गया है।


पंजाब (Punjab) विधानसभा चुनाव 2022 में अपने नेतृत्व में पहली बार आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) आज देश के चर्चित मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं। मान जिस बैकग्राउंड से ऊपर उठकर यहां तक पहुंचे है, वो असाधारण है। 48 वर्षीय मान की दुल्हनिया होंगी हरियाणा (Haryana) की रहने वाली (Dr Gurpreet Kaur) डॉक्टर गुरप्रीत कौर।


Who is Gurpreet Kaur (कौन है गुरप्रीत कौर)

मुख्यमंत्री भगवंत मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर (Bhagwant Mann Bride Gurpreet Kaur) हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई थी। तब मान संगरूर से लोकसभा सांसद हुआ करते थे। बताया जाता है कि मान की बहन मनप्रीत कौर से गुरप्रीत की पहले से जान – पहचान है। गुरप्रीत कौर ने हरियाणा के अंबाला से डॉक्टरी की पढ़ाई (2013-2017) पूरी की है। उनके परिवार में तीन बहने है।

बताया जाता है कि सीएम मान के लिए गुरप्रीत को परिवार ने चुना है। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही ये रिश्ता तय किया है। परिवार के कहने पर ही सीएम मान ने भी दोबारा शादी के लिए हामी भर दी। CM पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं।


मान की पहली शादी (Bhagwant Mann First Marriage)

भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंद्रप्रीत कौर है। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम सीरत कौर और दिलशान मान है। दोनों अभी अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत के साथ रह रहे हैं। मान और इंद्रप्रीत की शादी 2015 में टूट गई थी। दोनों की शादी करीब छह साल तक चली थी। मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर लुधियाना की रहने वाली है। हालांकि , सीएम पद के शपथग्रहण कार्यक्रम में भगवंत मान के दोनों बच्चे सीरत और दिलशान भी आए थे।


मान ने बताई थी शादी टूटने की वजह

पंजाब में आम आदमी पार्टी की पहली सरकार का नेतृत्व कर रहे भगवंत मान राजनीति में तो खूब आगे बढ़े, लेकिन इस बीच उनका परिवार बिखर गया। मान जब 2014 में आप के टिकट पर संगरूर से चुनाव लड़ रहे थे, तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत ने भी जमकर प्रचार अभियान में पसीना बहाया था। हालांकि, सांसद बनने के बाद दोनों के बीच संबंध बिगड़ते चले गए। इस बारे में खुद मान ने भी कहा था कि वे परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। कॉमेडियन से अपना सफर शुरू करने वाले मान ने अपने तालाक के बारे में कहा था कि उन्हें परिवार या पंजाब में से किसी एक को चुनना था, उन्होंने पंजाब को चुना है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story