CM Bhagwant Mann : पंजाब के सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबियत, केजरीवाल ने किया सम्पर्क

CM Bhagwant Mann : आम आदमी पार्टी के नेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत की अचानक तबियत उस समय खराब हो गई, जब वह हवाई जहाज से नीचे उतर रहे थे।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 Sep 2024 3:12 PM GMT (Updated on: 17 Sep 2024 3:37 PM GMT)
CM Bhagwant Mann : पंजाब के सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबियत, केजरीवाल ने किया सम्पर्क
X

CM Bhagwant Mann : आम आदमी पार्टी के नेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत की अचानक तबियत उस समय खराब हो गई, जब वह चंडीगढ़ में एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से नीचे उतर रहे थे। हालांकि इसके बाद उन्हें तुरंत सीएम आवास पर ले जाया गया है, जहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। वहीं, पार्टी सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने फोन के माध्यम सीएम भगवंत मान का हाल चाल लिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को दिल्ली से चंडीगढ़ वापस आ रहे थे। इसी दौरान चंडीगढ़ में एयरपोर्ट पर उतरते समय उनकी तबियत अचानक खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से उतरते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया था। इसके बाद वह कुछ देर तक वहीं नीचे बैठ गए और फिर उठकर आगे चल दिए। वहीं, सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने सीएम भगवंत मान को तुरंत कार में बिठाया और आवास पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राइमरी चेकअप करते हुए उन्हें ड्रिप लगाई है।

अपोलो में करा सकते हैं चेकअप

सीएम भगवंत मान देरशाम फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं, क्योंकि उन्हें पार्टी की बैठक में बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यहां दिल्ली के अपोलो अस्पताल में वह चेकअप कराने के लिए जा सकते हैं। हालांकि उनकी तबियत के बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जब तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे, उस दौरान भगवंत मान उन्हें लेने के लिए जेल पहुंचे थे। बारिश के कारण वह भीग गए थे। बताया जा रहा है कि बारिश में भीगने के बाद उनकी तबियत कुछ खराब हो गई थी।

पहले भी तबियत हो चुकी खराब

गौरतलब है कि इससे पहले भगवंत मान की 2022 में तबियत खराब हुई थी, तब उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। उस समय उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story