×

Bhagwant Mann Singh: पंजाब CM भगवंत मान सिंह के इस बयान से चढ़ा सियासी पारा, बचाव में उतरे कांग्रेस के मनीष तिवारी

Bhagwant Mann Singh: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के बयान पर सियासी पारा हाई हो गया है। वहीं उनके बचाव में उतरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी को भी सत्ता पक्ष ने लेपेटे में ले लिया है।

Sakshi Singh
Published on: 15 Feb 2025 12:21 PM IST
Bhagwant Mann Singh slams Indians deported from America landed at Amritsar Airport
X

Bhagwant Mann Singh slams Indians deported from America landed at Amritsar Airport

Bhagwant Mann Singh: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 119 भारतीयों का दूसरा बैच आज और कल अमृतसर लैंड करेगा। अब इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस कदम को पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की गहरी साजिश बताया। उनके बयान के बाद से सियासी पारा हाई हो गया। पंजाब सीएम के बयान पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। वहीं भगवंत मान के बयान के बचाव में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को भी सत्ता पक्ष लपेटे में ले रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "भगवंत मान और मनीष तिवारी पंजाब और देश की जनता को बताएं कि पंजाब के भोले-भाले बच्चे अवैध तरीके से क्यों गए, कैसे गए, किसने भेजा? किन दलालों के हाथों उनका जीवन खराब हुआ? 5 साल कांग्रेस की सरकार रही 3 साल से आपदा पार्टी बैठी है ये बताएं कि उन्होंने इन दलालों के खिलाफ क्या काम किया? उन दलालों को ढूंढने के बजाय बेवजह बयानबाजी कर रहे हैं।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, " पंजाब के युवाओं ने अमेरिका जाने के लिए अपनी जमीनें बेचीं। ट्रैवल एजेंटों ने उन्हें लूटा और अवैध रास्तों से भेजा। भगवंत मान की सरकार और पुलिस ट्रैवल एजेंटों से पैसे लेती रही। उन्होंने हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया। AAP को सोचना चाहिए कि उन्होंने किस तरह से पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है।"

पंजाब CM के बचाव में मनीष तिवारी क्या बोले

अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमृतसर ले जाने वाली फ्लाइट के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बुनियादी बात है यह है कि जो लोग अमेरिका गए थे, चाहे वो पंजाब से थे या गुजरात से थे या हरियाणा से थे। वो सभी आर्थिक मौके के लिए अमेरिका गए थे। भगवंत मान की बात बिल्कुल सही है कि उनको पंजाब में क्यों लाया जा रहा है? यह विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था। आप क्या संदेश देना चाह रहे हैं? आप यह संदेश देना चाहते हैं कि जो लोग बाहर जाते हैं वो सिर्फ पंजाब से जाते हैं।

भगवंत मान सिंह ने क्या कहा था

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह का बीते दिन एक बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे ज्यादा अनाज पैदा करने वाला और देश की शक्ति के रूप में पंजाब को जाना जाता है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने पंजाब को बदनाम करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर आने वाले विमान को अमृतसर में उतारना भारत सरकार की विश्व स्तर पर पंजाब की छवि को खराब करने की एक सोची समझी साजिश है। वहीं भगवंत सिंह मान ने विदेश मंत्रालय की तरफ से अमृतसर को यह विमान उतारने के लिए अमृतसर एयपोर्ट चुनने पर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि जबकि देश में सैकड़ों अन्य हवाई अड्डे हैं।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story