×

अब यहां बढ़ेगा लॉकडाउन, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिये संकेत

लॉकडाउन खत्म होने के 4 दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं।

Shreya
Published on: 10 April 2020 10:22 AM GMT
अब यहां बढ़ेगा लॉकडाउन, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिये संकेत
X
अब यहां बढ़ेगा लॉकडाउन, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिये संकेत

चंडीगढ़: कोरोना वायरस के चलते देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन रखा गया है। जिसकी अवधि 14 अप्रैल को खत्म होने वाली है। वहीं लॉकडाउन खत्म होने के 4 दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि राज्य में लॉकडाउन अभी जारी रहना चाहिए, क्योंकि अगर इसे समाप्त कर दिया जाता है तो संक्रमण ज्यादा फैलेगा। जिससे संकट बढ़ सकता है।

राज्य मंत्रिमंडल लॉकडाउन का विस्तार करने पर लेगा फैसला

आज राज्य मंत्रिमंडल लॉकडाउन का विस्तार किए जाने को लेकर फैसला करेगा। आज होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कर्फ्यू या लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि मौजूदा परिस्थितियों और कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है।

कर्फ्यू के नियमों को और सख्ती से लागू करने पर भी विचार

वहीं राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग की सिफारिशों के बाद प्रदेश में कर्फ्यू के नियमों को और सख्ती से लागू करने पर भी विचार कर रही है। जबकि इस बैठक में लॉकडाउन में ढील देते हुए राज्य में दोबार उद्योगों का कामकाज शुरू करने के बारे में भी चर्चा होगी।

पंजाब में कहां पर कितने मामले?

बता दें कि पंजाब में अब तक 130 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से नवांशहर से 19 मामले, मोहाली से 37, अमृतसर से 11 होशियारपुर से 7 मामले, जालंधर से 11 मामले और लुधियाना से 10 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा मानसा में 11 लोग रोपड़ में 3 लोग, मोगा में 4 और फतेहगढ़ साहिब में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

फरीदकोट में 2, बरनाला में 2, संगरूर, मुक्तसर, पटियाला, और कपूरथला में 1-1 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं इस संक्रमण के चलते अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन बढ़ाने वाला पहला राज्य बना ओडिशा, 30 अप्रैल तक हुआ विस्तार

ओडिशा में किया गया लॉकडाउन का विस्तार

गौरतलब है कि PM मोदी ने 21 दिनों तक देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। जिसकी अवधि 14 अप्रैल को खत्म होने वाली है। वहीं कई राज्यों ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन हटाए जाने पर अहमति जताई है। उनका कहना है कि लॉकडाउन का विस्तार किया जाना चाहिए। वहीं कल ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने राज्य में लॉकडाउन का विस्तार कर दिया है। उन्होंने राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाते हुए 30 अप्रैल तक कर दिया है।

वहीं सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार भी 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story