×

अमरिंदर सरकार के खिलाफ BJP दे रही थी धरना, तभी पहुंच गए सैकड़ों किसान, फिर...

जालंधर में पुलिस ने किसानों को रोक लिया। इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई। किसान लगातार कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।  किसान भाजपा के प्रदर्शन के खिलाफ में हैं।

Aditya Mishra
Published on: 10 Jan 2021 1:38 PM GMT
अमरिंदर सरकार के खिलाफ BJP दे रही थी धरना, तभी पहुंच गए सैकड़ों किसान, फिर...
X
किसान कृषि कानून को लेकर बीजेपी नेताओं के सामने अपना विरोध दर्ज कराने चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया।

जालंधर: पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ बीजेपी का जालंधर में विरोध प्रदर्शन जारी है। बीजेपी प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह की सरकार को घेरने के लिए जालंधर के कंपनी बाग चौक में जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर रही है।

इस दौरान आज कुछ किसानों ने बीजेपी नेताओं के प्रदर्शन में घुसने की कोशिश की। जिसके बाद से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए।

हालांकि, पुलिस ने किसानों को रोक लिया। इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई। किसान लगातार कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। किसान भाजपा के प्रदर्शन के खिलाफ में हैं।

वे कृषि कानून को लेकर बीजेपी नेताओं के सामने अपना विरोध दर्ज कराना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। 100 मीटर पहले ही सभी किसानों को पकड़ लिया गया। बाद में उन्हें समझा बुझाकर यहां से वापस लौटने के लिए बोला गया।

farmer protest अमरिंदर सरकार के खिलाफ BJP दे रही थी धरना, तभी पहुंच गए सैकड़ों किसान, फिर...(फोटो: सोशल मीडिया)

विधानसभा चुनाव से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: सभी को लगेगा मुफ्त टीका

हरियाणा में भी किसानों ने खूब मचाया उत्पात

उधर हरियाणा के करनाल में आज हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है। यहां किसान महापंचायत में सीएम को शामिल होना था।

लेकिन उससे पहले ही यहां हंगामा खड़ा हो गया। किसान महापंचायत से पहले कृषि कानून के विरोध में उग्र प्रदर्शन हुआ। वहां आए सैकड़ों किसानों ने न केवल मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए, बल्कि नारेबाजी भी की।

जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर -बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। हंगामा कर रहे किसानों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे गये। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कई सारी कुर्सियां तोड़ दी गई।

Manohar Lal हंगामे के बाद हरियाणा CM खट्टर का कार्यक्रम(फोटो: सोशल मीडिया)

राहुल गांधी बोले, अब भी वक्त है मोदी जी, अन्नदाता का साथ दो, पूंजीपतियों को छोड़ो

मुख्यमंत्री का हेलीपैड किया तहस नहस

कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर पर जो हेलीपैड बनाया गया था किसानों ने उसे भी उखाड़ दिया था। सीएम का कार्यक्रम रद्द हो जाने के बाद भी किसान वहां काफी देर तक डटे रहे। किसान काफी देर तक वहां सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारे लगाते रहे।

राहुल गांधी बोले, अब भी वक्त है मोदी जी, अन्नदाता का साथ दो, पूंजीपतियों को छोड़ो

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story