×

Punjab Politics: पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा

Punjab Politics: गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं निजी कारणों से चंडीगढ़ प्रशासक का पद भी छोड़ दिया है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 3 Feb 2024 11:06 AM GMT (Updated on: 3 Feb 2024 12:07 PM GMT)
Punjab Governor Banwari Lal Purohit resigns
X

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा: Photo- Social Media

Punjab Politics: पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने पद छोड़ने का कारण निजी बताया है। बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार और गवर्नर के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा था।

पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने पद छोड़ने का कारण निजी बताया है। राज्यपाल शुक्रवार (दो फरवरी) को ही दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर आए थे।

2021 में संभाला था गवर्नर का पदभार

अगस्त 2021 को बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के गवर्नर का पद संभाला था। वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे। इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, वे तीन बार नागपुर से सांसद रह चुके हैं। पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 में राजस्थान में हुआ था।

विवादों से भरा रहा उनका कार्यकाल

पुरोहित का पंजाब में कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा। खासतौर पर भगवंत मान सरकार के बनने के बाद से उनके और मुख्यमंत्री के रिश्तों में काफी तल्खी देखी गई थी। पंजाब विधानसभा के सत्र को बुलाने को लेकर तो दोनों में रार इतनी बढ़ी कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। वे अक्सर सरकार से विभिन्न मुद्दों को लेकर जवाब मांगते रहते थे।

अक्टूबर में पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में पेश किए जाने वाले तीन विधेयकों को मंजूरी देने से उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके बाद सीएम मान समेत आम आदमी पार्टी ने उनका विरोध किया था।

कल ही भगवंत मान ने साधा था निशाना

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को गवर्नर पर निशाना साधा था। मान ने दिल्ली में कहा था कि पंजाब में गवर्नर हमें तंग कर रहे हैं। बात-बात पर गवर्नर कह देते हैं कि यह कानूनी नहीं गैर-कानूनी है। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है। कई लोगों ने सेलेक्टेड राज की आदत डाल ली है। माना जा रहा है गवर्नर और सीएम के बीच बढ़ती तल्खी के चलहे ही पुरोहित से एक तरह से इस्तीफा देने को कहा गया था।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story