TRENDING TAGS :
पंजाब में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से गिरी फैक्ट्री की छत, मलबे में दबे कई मजदूर
Punjab News: एक धागा मिल में अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने की वजह से फैक्ट्री के एक छत टूटकर नीचे आ गिरी। मलबे के नीचे करीब छह वर्करों के दबे होने की सूचना है।
पंजाब के लुधियाना में हादसे की तस्वीर
Punjab News: पजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है। शनिवार की शाम यहां के फोकल प्वाइंट फेस-8 स्थित एक धागा मिल में अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने की वजह से फैक्ट्री के एक छत टूटकर नीचे आ गिरी। इस हादसे में मलबे के नीचे करीब छह वर्करों के दबे होने की सूचना सामने आई है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। बचाव कार्य में जुट गए हैं।
लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर (DC) जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि फोकल प्वाइंट 8 इलाके में हमें आज शाम सूचना मिली कि एक फैक्ट्री की इमारत ढह गई। 6 मजदूर फंस गए हैं। बचाव अभियान जारी है। NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। एक मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी, जो रिपोर्ट सौंपेगी।
फैक्ट्री मालिक व सुपरवाइजर के मुताबिक, सुबह 29 लोग काम कर रहे थे। इसमें से सात अंदर फंस गए। एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि अभी छह वर्कर अंदर दबे हैं। गनीमत है कि किसी की मौत की सूचना नहीं है।
अधिक जानकारी के साथ खबर अपडेट की जा रही है... तब तक के लिए आप हमारे साथ बने रहें...