×

लंबे बालों ने ली जान: गेंहू पीस रही महिला की मौत, काल बनी आटे की चक्की

महिला की मौत चक्की में गेहूँ पीसने के दौरान हो गयी। महिला के बाद चक्की में फंस गए, जिसके बाद लहूलुहान हालत में उसे देखा गया तो सबके होश उड़ गए।

Shivani Awasthi
Published on: 26 Jan 2021 4:55 PM GMT
लंबे बालों ने ली जान: गेंहू पीस रही महिला की मौत, काल बनी आटे की चक्की
X

चंडीगढ़; पंजाब से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक महिला की मौत चक्की में गेहूँ पीसने के दौरान हो गयी। महिला के बाद चक्की में फंस गए, जिसके बाद लहूलुहान हालत में उसे देखा गया तो सबके होश उड़ गए। गाँव में खबर आग की तरह फैली और हंगामा मच गया। गाँव वाले मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गए, हालंकि उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।

गेहूँ पीसने वाली चक्की में फंसे महिला के बार

दरअसल, मामला पंजाब के फिरोजपुर का है, यहां गांव सेखवों बलजीत कौर नाम की महिला रहती थी। आज वह अपने घर में लगी चक्की पर गेहूं पीस रही थी। इस दौरान बलजीत का पति कुलदीप सिंह बाहर गया ​हुआ था और वह घर पर अकेली थी।

ये भी पढ़ेंः बकरी बनी मौतः हरदोई में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम

गेहूं पीसने के दौरान बलजीत के बाल खुले हुए थे, जो आटा चक्की के पटे में फंस गये। जिसके चलते उसका सिर आटा चक्की से जोर से टकरा गया और महिला घायल हो गई। देखते ही देखते महिला खून से लथपथ हो गई।

सिर फटने से महिला की मौत

इस दौरान एक युवक चक्की पर आटा लेने आए आया, तो महिला को ऐसी हालत देख शोर मचाकर गांव के लोग इकठ्ठा किया। उसके बाद चक्की को बंद कर महिला को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मोगे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story