×

Republic Day 2023: राफेल विमानों ने आसमान चीरते हुए दिखाया अपना शौर्य

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उस समय लोगों के रौंगटे खड़े हो गए जब 9 राफेल विमानों ने आसमान चीरते हुए दहाड़ के साथ अपना शौर्य दिखाया।

Jugul Kishor
Published on: 26 Jan 2023 8:19 AM GMT
Republic Day 2023
X

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ राफेल विमान (Pic: Social Media)

Republic Day 2023: देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के इस मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की ताकत देखी। कर्तव्य पथ पर उस समय लोगों के रौंगटे खड़े हो गए, जब 9 राफेल विमानों ने आसमान चीरते हुए दहाड़ के साथ अपना शौर्य दिखाया।

तीसरी बार राफेल शामिल हुआ गणतंत्र दिवस परेड में

राफेल ने इससे पहले 2021 और 2022 में भी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया था। लेकिन यह पहली बार है जब पूरे राफेल बेड़े के एक चौथाई फाइटर जेट्स ने फ्लाईपास्ट में भाग लिया। बता दें की भारत के पास कुल 36 राफेल विमान हैं।

राफेल विमान की विशेषताएं

राफेल विमान एक मिनट में 60 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसकी ईंधन क्षमता करीब 17 हजार किलोग्राम है। राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है। राफेल विमान एक बार में 24,500 किलो तक का वजन ले जा सकता है। यह विमान 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भर सकता है। राफेल लड़ाकू विमानों की गति 2,223 किलोमीटर प्रति घंटा है। राफेल विमान 300 किलोमीटर की रेंज से हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है। राफेल हिमालय के ऊपर बेहद सर्द मौसम में भी उड़ान भर सकता है। यह हैमर मिसाइलों से भी लैस है। राफेल एक मिनट में 18 हजार मीटर तक की ऊंचाई पर जाने की ताकत रखता है। राफेल एक ऐसा विमान है, जिसे किसी भी तरह के मिशन पर भेजा जा सकता है।

भारत के पास कुल 36 राफेल

बता दें कि भारत के पास इस समय कुल 36 राफेल है। ये सभी राफेल अंबाला, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल के हाशीमआरा एयरफोर्स बेस में तैनात है। देश में ये पहली बार हुआ था, जब देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस राफेल विमानों की डिलीवरी लेने के लिए पहुंचे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय परंपरा के अनुसार राफेल विमानों की पूजा की थी। भारत ने ये विमान फ्रांस की कंपनी दसॉ से खरीदे हैं। फ्रांसीसी कम्पनी से पांच राफेल जेट का पहला जत्था 29 जुलाई, 2020 को अंबाला एयरबेस पहुंचा था। भारतीय वायुसेना ने औपचारिक रूप से इन फाइटर जेट्स को अपने बेड़े में 10 सितम्बर को शामिल किया था।

भारत ने 2016 में राफेल विमान किया आर्डर

भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस को 36 राफेल फाइटर जेट खरीदने का ऑर्डर दिया था। वायुसेना में राफेल के शामिल होने से इसकी ताकत कई गुना बढ़ गई है। राफेल लड़ाकू विमानों में दो इंजन होते हैं। ये कई तरह के मिशनों को अंजाम देने में समर्थ हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story