×

Rafale Watch: आखिर क्या ख़ास है राफेल घड़ी में, जिस पर मचा है विवाद

Rafale Watch: कई लाख की ये एक्सक्लूसिव घड़ी अन्नामलाई ने कैसे खरीदी सवाल इस पर हैं। बहारहाल, ये घड़ी क्यों ख़ास है जानते हैं इसके बारे में।

Neel Mani Lal
Published on: 22 Dec 2022 12:27 PM GMT
Rafale Watch
X

Rafale Watch (Social Media) 

Rafale Watch: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के.अन्नामलाई की कलाई में बंधी राफेल घड़ी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लाख की ये एक्सक्लूसिव घड़ी अन्नामलाई ने कैसे खरीदी सवाल इस पर हैं। बहारहाल, ये घड़ी क्यों ख़ास है जानते हैं इसके बारे में।

अन्नामलाई की कलाई घड़ी का मॉडल है 'बीआर 03 राफेल' जिसे लक्जरी घड़ी निर्माता बेल एंड रोज़ द्वारा बनाया गया है। फ्रांसीसी घड़ी निर्माता बेल एंड रोज़ की स्विट्जरलैंड में विनिर्माण सुविधा है। वर्ष 1992 में शुरू हुई, कंपनी ने विभिन्न विशेष एडिशन घड़ियों का उत्पादन किया है।

कंपनी द्वारा अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा उपयोग के लिए 250 बीआर एक्स 1 हाइपरस्टेलर घड़ियों का एक सीमित संस्करण जारी किया गया था। दुर्लभ टाइटेनियम धातु और एल्युमीनियम से बनी इस घड़ी की कीमत 16 लाख रुपये से अधिक है।

ऐसा ही एक खास मॉडल लॉन्च किया गया है राफेल स्पेशल एडिशन बीआर 03 राफेल। फ्रेंच विमान निर्माता कंपनी डसॉल्ट के राफेल फाइटर जेट को सम्मानित करने के लिए बेल एंड रोज द्वारा 2015 में इस विशेष घड़ी का निर्माण किया गया था।

ऐसी सिर्फ 500 घड़ियाँ बनाई गईं थीं। इस घडी में राफेल विमान का आकार बना हुआ है। ब्लैक सेरामिक से बनी इस घड़ी के ग्लास पर नीलम की कोटिंग की गई है। पानी में 100 मीटर की गहराई पर भी इस घड़ी पर कोई असर नहीं होगा।

लाखों में है कीमत

बेल एंड रोज़ की वेबसाइट के अनुसार यूरोपीय बाजार में इसकी कीमत 5,200 यूरो है जबकि अमेरिका में इसकी कीमत 6,200 डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 5.13 लाख रुपये होता है। बेल एंड रोज़ वेबसाइट ने भारत में इसकी कीमत का ज़िक्र नहीं किया है। कीमत जानने के लिए खरीदारों को कंपनी से संपर्क करना होगा।

क्रोनोग्राफ घड़ी

  • राफेल घड़ी एक क्रोनोग्राफ है, जिसका मतलब है कि टाइम दिखाने के अलावा, यह स्टॉपवॉच के रूप में भी काम कर सकती है। डिजिटल युग से पहले, सटीक टाइमकीपिंग और गति या दूरी की गणना के लिए क्रोनोग्राफ का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था। पायलटों द्वारा क्रोनोग्राफ़ भी पहने जाते थे, क्योंकि वे गति और दूरी की गणना में उनकी मदद करते थे।
  • हालांकि उन्हें काफी हद तक बेहतर गैजेट्स और उपकरणों द्वारा बदल दिया गया है। आज के जमाने में क्रोनोग्राफ घड़ियाँ एक कलेक्टर आइटम के रूप में घड़ियों के शौक़ीन लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।
  • राफेल घड़ी की एक खासियत ये है कि ये सिरेमिक से बनी है, जो हल्का होने और हाइपोएलर्जेनिक गुणों के साथ-साथ गर्मी के खिलाफ उच्च प्रतिरोध के लिए जाना जाता है। सिरेमिक के इन फायदों के कारण है कि हाल के वर्षों में इसका न केवल घड़ी उद्योग में बल्कि विमानन क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया है, जहां सुपरसोनिक विमान, रॉकेट और ईंधन ट्यूब बनाने के लिए इस सामग्री का उपयोग किया जाता है।
  • 42 मिमी की चौड़ाई वाली राफेल घड़ी के डायल में राफेल जेट बना हुआ है। इसका केस मैट ब्लैक कलर में प्रस्तुत किया गया है, जो हवाई जहाज के कॉकपिट में इंस्ट्रूमेंट पैनल के एंटी-रिफ्लेक्टिव टिंट्स को दर्शाता है। डायल में राफेल जेट के समान मैट ग्रे रंग है।
  • बेल एंड रॉस बीआर 03 राफेल एक आटोमेटिक मूवमेंट 'बीआर-सीएएल.301' द्वारा संचालित है। पूरी तरह से चाभी कसने के बाद ये घड़ी 42 घंटे तक चलती है।
  • राफेल घड़ी का स्ट्रैप रबर का और काले रंग का है।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story