×

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में, रूट पर CM हिमंत बोले- '...तो केस दर्ज करेंगे, चुनाव के बाद होगी गिरफ्तारी'

Bharat Jodo Nyay Yatra In Assam: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंच चुकी है। यह यात्रा असम के 17 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के रूट पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है।

aman
Report aman
Published on: 18 Jan 2024 11:39 AM GMT (Updated on: 18 Jan 2024 11:45 AM GMT)
Himanta Biswa Sarma Reaction
X

राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Social Media)

Himanta Biswa Sarma Reaction: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में जारी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ((Bharat Jodo Nyay Yatra)) अब नगालैंड से असम पहुंच चुकी है। ये यात्रा शिवसागर जिले से शुरू होकर असम के 17 जिलों से गुजरेगी। इन्हीं जिलों में गुवाहाटी शहर भी शामिल है। इसी को लेकर राजनीतिक बवाल मचा है। इस मामले पर अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) का बयान आया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार (18 जनवरी) को कहा कि, 'वो शहर के अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं देंगे।' सीएम ने ये बातें मीडिया से बातचीत में कही।

'..मैं केस दर्ज कर लूंगा, चुनाव के बाद गिरफ्तार करूंगा'

मीडिया से बात करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा, 'हमने कहा है कि शहरों के भीतर से नहीं जाना है। जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा तो उसकी अनुमति दी जाएगी। अगर, शहर के अंदर से जाने की जिद की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे। मैं केस दर्ज कर लूंगा। चुनाव के बाद गिरफ्तार करूंगा। फिलहाल, कुछ नहीं करूंगा।'

'ये न्याय यात्रा नहीं, बल्कि मियां यात्रा है'

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा, 'ये न्याय यात्रा नहीं, बल्कि मियां यात्रा है। उन्होंने कहा, जहां-जहां मुस्लिम हैं वहां-वहां उनकी ये यात्रा कर रहे हैं। इसके साथ, असम के मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से तो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार, गांधी परिवार है। ये देश में बोफोर्स (Bofors) से लेकर भोपाल गैस कांड (Bhopal disaster) के आरोपी को भगाने तक। सबसे भ्रष्ट परिवार, गांधी परिवार ही है। ये भ्रष्ट नहीं डुप्लीकेट भी है। उनके तो फैमिली का नाम गांधी है ही नहीं। अपना डुप्लीकेट नाम लेकर घूम रहा है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story