×

Rahul Gandhi ने फिर बदला अपनी यात्रा का नाम, अब होगा 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों को भी न्योता

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकालने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मणिपुर की राजधानी इंफाल में इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

aman
Report aman
Published on: 4 Jan 2024 12:13 PM GMT (Updated on: 4 Jan 2024 12:28 PM GMT)
Bharat Jodo Nyay Yatra
X

राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान (Social Media)

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा 14 जनवरी से शुरू होने वाली है। अब इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने दी। बता दें, इससे पहले इस यात्रा नाम 'भारत न्याय यात्रा' (Bharat Nyay Yatra) दिया गया था।

खड़गे दिखाएंगे हरी झंडी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, 'यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी। यह यात्रा 14 जनवरी की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।'

15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने बताया कि, राहुल गांधी की ये यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बस से और पद यात्रा करेंगे। इस यात्रा में विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी दलों को भी न्योता दिया जाएगा।

मणिपुर से शुरू मुंबई में ख़त्म

कांग्रेस नेता ने बताया राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 67 दिनों तक चलेगी। इस दौरान 6713 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। ये यात्रा 15 राज्यों के 110 जिले से होकर गुजरेगी। इसके अंतर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी। राहुल गांधी की यात्रा मुंबई में थमेगी।

जयराम- मील का पत्थर साबित हुई 'भारत जोड़ो यात्रा'

जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने दावा किया कि, 'राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई थी, जिसमें 4000 किलोमीटर की दूरी तय हुई थी, उसने पूरे देश का माहौल बदल दिया था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ था। उन्होंने आगे कहा, 'वह यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई थी।'

ये होगा यात्रा का रूट :


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story