×

Rahul Gandhi Birthday: जन्मदिन पर बहन प्रियंका संग कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने बांटे कपड़े, जगह-जगह लगे पोस्टर

Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने आज अपना 54वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे के मौके पर कांग्रेस सांसद बहन प्रियंका गांधी के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

Aniket Gupta
Published on: 19 Jun 2024 10:03 AM GMT
rahul Gandhi Birthday
X

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन

Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने आज अपना 54वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के मौके पर वह अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों की बारिश के साथ भव्य स्वागत किया। कांग्रेस मुख्यालय के आस पास जगह-जगह राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खगड़े, प्रियंका गांधी और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ के नवल किशोर रोड स्थित चौपड़ अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच कपड़े बांटे।

पार्टी ने एक्स पर लिखा पोस्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा गया, ”मोहब्बत चुनना सिखाने वाले नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जब आपको नफरत मिल रही हो तो मोहब्बत को चुनें। जब दया की भावना नजर नहीं आए तब मोहब्बत चुनें। जब संवेदना खत्म हो जाए तब मोहब्बत चुनें। एक ऐसा नेता जो गुस्से, नफरत और आंसुओं के खिलाफ खड़ा रहा। एक ऐसा नेता जिसने लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई की अगुआई की।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बधाई

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा,”राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भारत के संविधान के मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के लिए आपकी करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको सबसे अलग बनाते हैं।” साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की दीर्घायु, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना भी की। वहीं तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष सेल्वापेरुथगाई ने उनके जन्मदिन के मौके पर चेन्नई के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बहन प्रियंका ने भी दी बधाई

कांग्रेस नेता व बहन प्रियंका गांधी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। जिसका जीवन, ब्रह्मांड और हर चीज़ पर अद्वितीय दृष्टिकोण पथ को रोशन करता है। हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता।”

जरूरतमंदों के बीच बांटे कपड़े

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी नेता के जन्मदिन के अवसर पर नवल किशोर रोड स्थित चौपड़ अस्पताल में मरीजों व जरूरतमंदों के बीच कपड़े बांटे।



Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story