TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

कांग्रेस सरकार बनने पर 500 में मिलेगा सिलेंडर, हरियाणा चुनाव में बोले राहुल गांधी

Haryana Assembly Election 2024: राहुल गाँधी ने हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए तीन दिवसीय विजय संकल्प यात्रा निकाली है। जिसका आज दूसरा दिन है।

Sonali kesarwani
Published on: 1 Oct 2024 10:25 AM GMT
Haryana Assembly Election 2024
X

Haryana Assembly Election 2024 (pic: social media) 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाला जायेगा। उससे पहले सभी पार्टियां लगातार हरियाणा में चुनाव प्रचार करने जा रही हैं। हरियाणा में वोटिंग से पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अपने अंतिम चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं। इन दिनों राहुल गाँधी तीन दिवसीय हरियाणा दौरे पर है। आज उनकी हरियाणा में विजय संकल्प यात्रा का दूसरा दिन है। राहुल गाँधी की यात्रा विजय झज्जर के बहादुरगढ़ से शुरू हुई। इस चुनावी यात्रा के दौरान उनके साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा मौजूद है। यह यात्रा सोनीपत के 5 हलकों को कवर करते हुए गोहाना पहुंचेगी।

राहुल गाँधी ने क्या कहा

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गाँधी ने कहा, "जब हम सत्ता में आएंगे, तो (LPG) गैस सिलेंडर जो अभी 1200 रुपए में बेचा जा रहा है, वह 500 रुपए प्रति सिलेंडर पर उपलब्ध होगा। हर महीने महिलाओं को 2000 रुपए दिए जाएंगे।"

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story