×

Bharat Jodo Yatra : अगस्तीस्वरम से राहुल ने शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, BJP पर लगाया देश बांटने का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह तमिलनाडु के कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम से 3,570 किलोमीटर की पदयात्रा शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और RSS पर हमला भी बोला।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 8 Sep 2022 6:29 AM GMT (Updated on: 8 Sep 2022 6:32 AM GMT)
rahul gandhi launches congress bharat jodo yatra in kanyakumari tamil nadu
X

Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार सुबह तमिलनाडु के कन्याकुमारी (Kanyakumari) के अगस्तीस्वरम से 3,570 किलोमीटर की पदयात्रा शुरुआत कर दी है। यात्रा की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों के शिविर स्थल पर झंडा फहराने के साथ की, जो उनके साथ चलेंगे। बाद में उन्होंने नीट उम्मीदवार अनीता के परिवार से मुलाकात की, जिनकी आत्महत्या से मौत हो गई थी और उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त की।

बुधवार को, गांधी ने सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस द्वारा तिरंगे पर हमला किया जा रहा है, ये लोग देश को धर्म और भाषा के आधार पर विभाजित कर रहे हैं, उन्होंने लोगों से ध्वज के पीछे के विचारों और मूल्यों की रक्षा करने का आग्रह किया।


BJP तिरंगे को अपनी निजी संपत्ति मानती है'

उन्होंने कहा कि देश की हर एक संस्था पर हमले हो रहे हैं और आरोप लगाया कि भाजपा तिरंगे को अपनी निजी संपत्ति मानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अब तक के सबसे अधिक बेरोजगारी दर के साथ-साथ अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और देश एक आपदा की ओर बढ़ रहा है।

राहुल 118 यात्रियों के साथ अगले साल फरवरी की शुरुआत तक श्रीनगर में अपनी महत्वाकांक्षी यात्रा समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा अगले 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story