Rahul Gandhi Membership: सदस्यता हुई बहाल, अब क्या-क्या मिलेगा राहुल को? बंगला, वेतन से स्टाफ तक जानें यहां सबकुछ

Rahul Gandhi Membership: सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। सांसदी वापस आने से दिल्ली में मिला राहुल गांधी को आधिकारिक 12, तुगलक लेन निवास दोबारा मिल सकता है।

Ashish Pandey
Published on: 7 Aug 2023 6:58 AM GMT (Updated on: 7 Aug 2023 7:18 AM GMT)
Rahul Gandhi Membership: सदस्यता हुई बहाल, अब क्या-क्या मिलेगा राहुल को? बंगला, वेतन से स्टाफ तक जानें यहां सबकुछ
X
Rahul Gandhi (photo: social media )

Rahul Gandhi Membership: सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को ‘मोदी उपनाम‘ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश जारी कर उनकी सजा पर रोक लगा दी। सुप्रीम फैसले के बाद यह तय हो गया था कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता अब बहाल होना तय है और यही हुआ। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी। अब जब राहुल गांधी की सदस्या दुबारा बहाल कर दी गई है तो हमें यह भी जानना जरूरी हो गया है कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल को सांसदी के अलावा अब और क्या-क्या मिलेगा? सांसदी मिल गई है, अब उन्हें अपना बंगला कब मिलेगा? सांसद के रूप में उनका वेतन कितना होगा? क्या उनके स्टाफ में भी कुछ बदलाव होगा? आइये जानते हैं यहां इन सबके बारे में...

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता बहाली की अधिसूचना जारी कर दी है। अब राहुल गांधी संसद के मौजूदा मानसून सत्र में भाग लेंगे। सदन के अंदर होने वाले अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में भी राहुल शामिल होंगे।

सांसदी के अलावा और क्या-क्या मिलेगा?-

2024 का लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे?-

अब जब राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी गई है तो वह संसद की कार्यवाही में भाग लेंगे ही साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव भी वे लड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी देश में कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। अभी राहुल गांधी केरल के वायनाड से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद हैं।

वापस मिलेगा सरकारी बंगला-

राहुल गांधी की सांसदी बहाली हो गई है। अब उन्हें दिल्ली में मिला आधिकारिक 12, तुगलक लेन आवास फिर से मिल सकता है। नियम के मुताबिक, उन्हें टाइप-VII आवास आवंटित हो सकता है। यहां बतादें कि वर्तमान में आठ तरह के सरकारी आवासों की श्रेणियां हैं यानी एक से आठ तक। केंद्रीय मंत्रियों को टाइप-VIII आवास मिलता है जो इनमें सबसे बड़ी श्रेणी है। टाइप-V और टाइप-VII आवास लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को आवंटित किए जाते हैं। बाकी अन्य श्रेणियों के आवास शासकीय कर्मियों को आवंटित किए जाते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में तीन बार लोकसभा के सदस्य का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं इसलिए वह टाइप-VII बंगले के लिए पात्र हैं। उन्हें यही बंगला आवंटित किया जाएगा।

27 मार्च को बंगला खाली करने को कहा था-

लोकसभा सचिवालय ने 27 मार्च को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 22 अप्रैल 2023 तक अपना आधिकारिक आवास खाली करने को कहा था। इसके बाद राहुल गांधी ने ने 22 अप्रैल को अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था। बंगला खाली करते सम उन्होंने कहा था कि यह सच बोलने के लिए चुकाई गई कीमत है। इसके बाद राहुल गांधी 10 जनपथ पर अपनी मां और यूपी के रायबरेली से लोकसभा सांसद सोनिया गांधी के आवास पर रहने आ गए। राहुल गांधी अभी भी सोनिया गांधी के साथ रह रहे हैं।

क्या होगा वेतन और भत्ते का?-

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। अब उन्हें अन्य सांसदों को दिए जाने वाले विभिन्न भत्तों के साथ सहायक, ड्राइवर जैसी सेवाओं का लाभ मिलेगा। दरअसल, संसद सदस्यों को प्रति माह एक लाख रुपये वेतन मिलता है। यही नहीं कार्य पर निवास की किसी भी अवधि के दौरान प्रत्येक दिन के लिए दो हजार रुपये की दर से उन्हें भत्ता भी दिया जाता है।

अन्य भत्ते जो मिलते हैं-

-यात्रा भत्ता

-तत्कालीन यात्राओं के लिए यात्रा भत्ता

-ट्रांजिट आवास

-भारतीय रेलवे द्वारा निःशुल्क परिवहन की सुविधा

-सदस्यों के लिए यात्रा सुविधाएं

-कुछ परिस्थितियों में हवाई यात्रा की भी सुविधा

-संसद के एक सत्र की समाप्ति और दूसरे सत्र के प्रारंभ आदि के बीच छोटे अंतराल के दौरान भत्ते।

-निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और सुविधाएं

-पेंशन

विदेश जाने का भी मिलता है खर्च?-

भारतीय संसद के किसी भी सदन के सदस्य को विदेश यात्रा के लिए भी भत्ते दिए जाते हैं। यदि कोई सांसद लोकसभा या राज्यसभा के ऐसे सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में भारत से विदेश यात्रा करते हैं, वह ऐसी यात्रा के लिए यात्रा और अन्य भत्ते का हकदार होंगे। इसके साथ ही इनके विदेश यात्रा के लिए कुछ प्रोटोकाल भी तय हैं। सभी सांसदों को किसी भी विदेश यात्रा से तीन सप्ताह पहले अपनी विदेश यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय को सूचित करना होता है और साथ ही राजनीतिक मंजूरी भी लेनी होती है, साथ ही उन्हें विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर इसका विवरण पोस्ट करना होता है।

जानिए किस तरह की सुरक्षा में रहते हैं राहुल गांधी?-

राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। उनकी सुरक्षा जेड प्लस की है। देश में विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों की जिंदगी और उनकी सुरक्षा के खतरे के स्तर को देखते हुए उन्हें अलग-अलग प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के परामर्श पर हर साल कई महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा में समीक्षा करता है और खतरे के स्तर को देखते हुए सुरक्षा श्रेणी स्तर में बदलाव करता है।

राहुल को जेड प्लस की मिली है सुरक्षा-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। बतादें कि जेड प्लस सुरक्षा, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी की सुरक्षा के बाद देश की दूसरी सर्वोच्च सुरक्षा श्रेणी है। यह सुरक्षा हाई रिस्क वाले वीवीआईपी लोगों को दी जाती है। इस श्रेणी के सुरक्षा दस्ते में 36 जवान शामिल होते हैं। इनमें 10 से अधिक एनएसजी कमांडो होते हैं। इनके अलावा आईटीबीपी, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के कमांडो और राज्य पुलिस के जवान शामिल होते हैं।

हर कमांडो मार्शल आर्ट में दक्ष होता है-

सुरक्षा में शामिल हर कमांडो मार्शल आर्ट और बिना हथियार के युद्ध में माहिर होते हैं। एनएसजी कमांडो के पास मशीनगन के साथ ही आधुनिक संचार उपकरण भी होते हैं। साथ ही काफिले में जैमर गाड़ी भी होती है जो मोबाइल सिग्नल जाम करने का काम करती है।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो चुकी है तो अब उन्हें बंगला भी मिलेगा और एक सांसद को जो सुविधाएं मिलती हैं वह भी मिलेंगी।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story